‘देह व्यापार’ गिरोह चलाने के मामले में मेक-आर्टिस्ट गिरफ्तार

Edited By Punjab Kesari,Updated: 18 Feb, 2018 10:49 PM

artist arrested in case of body trade gang rape

महाराष्ट्र में पुलिस ने देह व्यापार गिरोह चलाने के आरोप में फिल्म उद्योग में काम करने वाली मुंबई की मेक-अप आर्टिस्ट को गिरफ्तार किया है। सहायक पुलिस अधीक्षक अतुल कुलकर्णी की अगुवाई वाली एक टीम ने ठाणे जिले के भयांदर से 38 वर्षीय महिला को गिरफ्तार...

ठाणे: महाराष्ट्र में पुलिस ने देह व्यापार गिरोह चलाने के आरोप में फिल्म उद्योग में काम करने वाली मुंबई की मेक-अप आर्टिस्ट को गिरफ्तार किया है। सहायक पुलिस अधीक्षक अतुल कुलकर्णी की अगुवाई वाली एक टीम ने ठाणे जिले के भयांदर से 38 वर्षीय महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास अपने एक ग्राहक को भेजा था। पुलिस ने महिला का नाम नहीं बताया है। 

कुलकर्णी ने कहा कि आरोपी युवतियों को मॉडिलिंग या फिल्म में काम दिलाने का लालच देकर देह व्यापार में ले आती थी। पुलिस के भेजे ग्राहक ने आरोपी के साथ कॉल गल्र्स भेजने की एक लाख रुपए की डील की। इसके बाद पुलिस ने उसे दबोच लिया। पुलिस ने उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 370 (मानव तस्करी) और अनैतिक मानव तस्करी (रोकथाम) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने 26 और 27 वर्षीय दो महिलाओं को बचाया भी है।           

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!