Edited By Seema Sharma,Updated: 26 Feb, 2021 04:05 PM
भगवान राम की नगरी अयोध्या में इन दिनों राम लला के मंदिर का निर्माण हो रहा है। देशभर से लोग राम मंदिर निर्माण के लिए दिल खोल कर योगदान दे रहे हैं। वहीं कर्नाटक के बेंगलुरु में कलाकारों ने राम मंदिर निर्माण पर अनोखे अंदाज में खुशी जाहिर की है। इन...
नेशनल डेस्क: भगवान राम की नगरी अयोध्या में इन दिनों राम लला के मंदिर का निर्माण हो रहा है। देशभर से लोग राम मंदिर निर्माण के लिए दिल खोल कर योगदान दे रहे हैं। वहीं कर्नाटक के बेंगलुरु में कलाकारों ने राम मंदिर निर्माण पर अनोखे अंदाज में खुशी जाहिर की है। इन कलाकारों ने 1 रुपए और 5 रुपए के सिक्कों से भगवान राम की अद्भुत और कलाकृति बनाई है।
इस कलाकृति को दूर से देखकर आपको यह सामान्य लगेगी लेकिन जब नजदीक से इसको देखेंगे तो पता चलेगा कि इसको बनाने में सिक्कों का इस्तेमाल हुआ है। भगवान राम की इस अद्भुत संरचना को बनाने के लिए कलाकारों ने 1 रुपए और 5 रुपए के 60 हजार सिक्कों का इस्तेमाल किया है। बेंगलुरु शहर में लालबाग पश्चिम गेट के पास इस कृति को दर्शकों के देखने के लिए रखा गया है। कलाकारों ने बताया कि भगवान राम की इस भव्य संरचना को बनाते समय लगभग 2 लाख रुपए का खर्च आया है।