आलीशान बंगला खाली कर दूसरे सरकारी आवास में शिफ्ट हुए अरुण जेतली, यह है नया पता

Edited By vasudha,Updated: 10 Jul, 2019 01:30 PM

arun jaitley shifted to another government house

पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेतली को दूसरा सरकारी बंगला मिल गया है। राज्यसभा सदस्य होने के चलते उन्हे दिल्ली के अकबर रोड पर 22 नंबर टाइप आठ बंगला आवंटित किया गया है। जेतली, पिछले महीने ही बतौर मंत्री मिला 2, कृष्ण मेनन मार्ग का बंगला छोड़कर कैलाश कॉलोनी...

नेशनल डेस्क: पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेतली को दूसरा सरकारी बंगला मिल गया है। राज्यसभा सदस्य होने के चलते उन्हे दिल्ली के अकबर रोड पर 22 नंबर टाइप आठ बंगला आवंटित किया गया है। जेतली, पिछले महीने ही बतौर मंत्री मिला 2, कृष्ण मेनन मार्ग का बंगला छोड़कर कैलाश कॉलोनी स्थित खुद के घर में रहने चले गए थे।
 PunjabKesari

पूर्व वित्त मंत्री ने स्वास्थ्य कारणों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूसरे कार्यकाल में अब तक मंत्रीपद नहीं संभाला है। जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जेतली से मुलाकात कर आग्रह किया है कि वह पूरी तरह स्वस्थ होने तक बिना विभाग के मंत्री के तौर पर शपथ लेकर सरकारी बंगले में रहें। मंत्री के रूप में जेतली को टाइप-8 बंगला मिला है। यह बंगला 8,250 वर्ग फुट के प्लाट पर 1,970 वर्ग फुट में बना होता है। इसमें आठ शयनकक्ष, नौकरों के लिए चार क्वार्टर, दो गैरेज और आगे व पीछे लॉन होता है। 
PunjabKesari

खबरों की मानें तो जेतली अपने पहले के बंगले से संतुष्ट नहीं थे। उनकी राय में वह बंगला उनके लिए शुभ नहीं रहा। कृष्ण मेनन मार्ग के घर में जाने के बाद से ही उनकी तबीयत बिगड़ती चली गई। उन्हें एक के बाद एक सर्जरी करानी पड़ी। 22 अकबर रोड इस बंगले में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, गुलाम नबी आजाद, अंबिका सोनी जैसे चर्चित लोग रह चुके हैं। 

PunjabKesari
पेशे से वकील अरुण जेतली पिछली मोदी कैबिनेट में सबसे अहम नेता माने जाते थे। उन्हें सरकार के संकटमोचक के रूप में भी देखा जाता था। वित्तमंत्री के तौर पर उन्हें जीएसटी को कानून में बदलने का श्रेय भी जाता है। जेतली 47 साल की उम्र में पहली बार संसद पहुंचे थे। वह गुजरात से राज्यसभा के लिए चुने गए थे, तब नरेंद्र मोदी वहां के मुख्यमंत्री हुआ करते थे।
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!