Edited By ,Updated: 04 Nov, 2016 10:42 AM
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी में गुरुवार को भाजपा पर जमकर निशाना साधा। केजरीवाल ने भाजपा पर निशाना साधते हुए विवादित बयान दे डाला।
नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी में गुरुवार को भाजपा पर जमकर निशाना साधा। केजरीवाल ने भाजपा पर निशाना साधते हुए विवादित बयान दे डाला। उन्होंने कहा कि ये भाजपा वाले किसी हिंदू के नहीं हैं, ये अपने बाप के भी नहीं हैं। केजरीवाल जेएनयू में यूनिवर्सिटी से गायब छात्र नजीब अहमद के लिए कराए गए फंक्शन में बोल रहे थे।
केजरीवाल ने साधा भाजपा पर निशाना
उन्होने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि नजीब को केवल एक मुस्लिम के तौर पर नहीं देखा जाना चाहिए। ये युवाओं का मुद्दा है और युवाओं की बात को सामने रखनी होगी। बीजेपी वाले किसी के नहीं है हिंदुओं के भी नहीं। केजरीवाल ने दिल्ली पुलिस पर आरोप लगाया कि नजीब के मामले में गंभीरता से कार्रवाई नहीं हो रही है।
युवाओं से की अपील
केजरीवाल ने युवाओं से अपील की कि इस लड़ाई को जेएनयू से बाहर ले जाया जाना चाहिए। केजरीवाल ने युवाओं से अपील की कि इस मुद्दे पर इंडिया गेट पर प्रदर्शन होना चाहिए। गौरतलब है कि नजीब 15 नवंबर से जेएनयू के हॉस्टल से गायब है। खबर मिली थी कि एबीवीपी के कुछ कार्यकर्ताओं से उसकी बहस हुई थी। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। हालांकि, अब तक कुछ पता नहीं चल सका है।