CM केजरीवाल का आरोप, काफी मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से काटे गए

Edited By Anil dev,Updated: 11 Apr, 2019 04:40 PM

arvind kejriwal aam aadmi party bjp voting

आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि देश भर में अभूतपूर्व स्तर पर मतदाता सूचियों से भाजपा विरोधी वोट काट दिए गए हैं। केजरीवाल ने सिलसिलेवार ट्वीट कर उन लोगों को टैग किया, जिन्होंने दावा किया था कि उनके या उनके...

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि देश भर में अभूतपूर्व स्तर पर मतदाता सूचियों से भाजपा विरोधी वोट काट दिए गए हैं।

PunjabKesari

केजरीवाल ने सिलसिलेवार ट्वीट कर उन लोगों को टैग किया, जिन्होंने दावा किया था कि उनके या उनके रिश्तेदारों के नाम मतदाता सूची से काट दिए गए हैं।  

PunjabKesari

आप प्रमुख ने ट्वीट किया, ‘‘समूचे भारत में भाजपा विरोधी वोट (मतदाता सूचियों से) काट दिए गए हैं। देश भर से यह रिपोर्ट आ रही है कि अभूतपूर्व स्तर पर वोट (मतदाताओं के नाम) काट दिए गए हैं। आखिर क्यों दोषपूर्ण ईवीएम से हमेशा ही भाजपा को वोट मिलते देखा जाता है? ’’      

PunjabKesari

केजरीवाल ने ऐसे कई लोगों के नाम एवं प्रोफाइल रीट्वीट किए, जिन्होंने अपने नाम मतदाता सूची से काटे जाने के दावे किए हैं। उनमें से एक कारोबारी महिला किरन मजूमदार शॉ हैं, जिन्होंने दावा किया कि उनकी मां का नाम काट दिया गया है। उन्होंने ट््वीट किया, ‘‘मेरी मां का नाम इस आधार पर काट दिया गया है कि वह अपने पते पर नहीं रह रही हैं। वह कितनी परेशान हैं, मैं आपको नहीं बता सकती क्योंकि वह इसी पते पर 19 साल से रह रही हैं।’’  लोकसभा चुनाव के प्रथम चरण के तहत बृहस्पतिवार सुबह 18 राज्यों और दो केंद्र शासित क्षेत्रों में 91 सीटों पर मतदान शुरू हुआ।  

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!