विभाग की मनमानी, केजरीवाल नाराज

Edited By Anil dev,Updated: 21 Aug, 2018 11:45 AM

arvind kejriwal imran hossain ration card

विरोध के बावजूद खाद्य आयुक्त द्वारा करीब 2.93 लाख राशन कार्ड रद्द करने के निर्णय पर आप सरकार ने गहरी नाराजगी जताई है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि राशन कार्ड रद्द करना सीधे मनमानी का काम है। उन्होंने कहा कि खाद्य आपूर्ति मंत्री इमरान हुसैन...

नई दिल्ली (नवोदय टाइम्स): विरोध के बावजूद खाद्य आयुक्त द्वारा करीब 2.93 लाख राशन कार्ड रद्द करने के निर्णय पर आप सरकार ने गहरी नाराजगी जताई है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि राशन कार्ड रद्द करना सीधे मनमानी का काम है। उन्होंने कहा कि खाद्य आपूर्ति मंत्री इमरान हुसैन ने राशन कार्ड रद्द करने पर अपनी नाराजगी जाहिर की थी। इसके बावजूद राशन कार्ड रद्द किए गए। मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार के इशारे पर जान-बूझकर गरीबों को राशन नहीं देने का काम किया गया है।

PunjabKesari

मुख्यमंत्री ने कहा कि अधिकारी चुनी सरकार के अनुसार काम नहीं कर रहे हैं। अधिकारी आम लोगों के हित के खिलाफ  काम कर रहे हैं। कई जगह राशन देने के लिए लगे ई-पॉश मशीन खराब है, जिसके कारण लोगों को बिना राशन लिए लौटना पड़ता है। एक बार लौटने के बाद कई लोग दोबारा राशन दुकान पर जाते ही नहीं हैं या दोबारा जाने पर भी ई-पॉश मशीन खराब मिलती है। राशन कार्डों को घर-घर सत्यापन प्रक्रिया को अपनाए बगैर रद्द किया गया है। राशन कार्ड रद्द करने का काम अधिकारियों द्वारा किया जा रहा है। इसलिए अधिकारियों के खिलाफ  अनुशासनात्मक कार्रवाई की जानी चाहिए। 

PunjabKesari

उन्होंने कहा कि कई बार लोगों का बायोमीट्रिक वेरिफिकेशन ठीक से नहीं हो पाता है। इस कारण राशन मिलने में कठिनाई होती है। खाद्य मंत्री ने विभाग से उन लोगों का ब्योरा मांगा था, जिसके नाम सूची से हटाए गए हैं। लेकिन आज तक उन्हें हटाए नए नामों की सूची नहीं दी गई है। सबसे पहले विभाग को इन सभी नामों का सत्पापन करना चाहिए था। अगर दोबारा सत्यापन के बावजूद लोग वेरिफिकेशन के लिए नहीं पहुंचते हैं,तभी उनका नाम हटाया जाना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि उचित दर दुकानों के बारे में बार-बार शिकायत मिलती है, लेकिन उचित दर दुकानदारों पर विभाग के अधिकारियों द्वारा उचित कार्रवाई नहीं की गई है।

PunjabKesari

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!