Edited By Anu Malhotra,Updated: 21 Oct, 2021 10:57 AM
ड्रग्स केस में NCB द्वारा गिरफ्तार किए गए आर्यन खान की कल फिर से जमानत याचिका खारिज हो गई जिसके चलते अब आर्यन के वकील मे मुंबई हाई कोर्ट का रूख किया है। जमानत अर्जी खारिज होने के बाद आज बॉम्बे हाई कोर्ट में आर्यन की जमानत पर सुनवाई है। वहीं इसी बीच...
मुंबई: ड्रग्स केस में NCB द्वारा गिरफ्तार किए गए आर्यन खान की कल फिर से जमानत याचिका खारिज हो गई जिसके चलते अब आर्यन के वकील मे मुंबई हाई कोर्ट का रूख किया है। जमानत अर्जी खारिज होने के बाद आज बॉम्बे हाई कोर्ट में आर्यन की जमानत पर सुनवाई है। वहीं इसी बीच आर्यन के पिता शाहरुख खान पहली बार उनसे मिलने जेल पहुंचे हैं।
बेटे से मिलने सुबह-सुबह ही जेल पहुंच गए शाहरुख खान
दरअसल, कोरोना प्रतिबंधों में ढील देते हुए आज से यानी 21 अक्टूबर से अब कैदी/अंडरट्रायल कैदियों से उनके पारिलारिक मेंबर मिल सकते है। इस बदलाव के बाद अब आज से ज्यादा से ज्यादा दो रिश्तेदार या वकील कैदियों से मिल सकेंगे, तो ऐसे में बेटे से मिलने के लिए शाहरुख खान सुबह-सुबह ही जेल पहुंच गए हैं।
एक अधिकारी ने बताया कि अभिनेता मुंबई सेंट्रल स्थित जेल सुबह करीब नौ बजे पहुंचे और नौ बजकर 35 मिनट पर वहां से रवाना हुए। सूत्रों के अनुसार, उन्होंने आर्यन से करीब 10 मिनट मुलाकात की।
बता दें कि आज यानी 21 अक्टूबर को इस पर सुनवाई है, लेकिन अब जेल प्रशासन से खबर आई है कि इस सुनवाई में आर्यन खान व अन्य आरोपियों को अदालत नहीं ले जाया जाएगा,सुनवाई वीडियो काॅल के जरिए होगी। वही आशंका है कि आज बॉम्बे हाई कोर्ट में होने वाली सुनवाई में आर्यन के वकीलों के साथ शाहरुख की मैनेजर मौजूद रहेंगे।