मोदी जब तक सत्ता में हैं तब तक ही करिश्माई : यशवंत सिन्हा

Edited By shukdev,Updated: 30 Aug, 2018 11:41 PM

as long as modi is in power charisma only yashwant sinha

भाजपा के पूर्व सांसद यशवंत सिन्हा ने गुरुवार को कहा कि भारत में सत्ता में काबिज लोगों की पूजा करने की प्रवृत्ति है और इसलिए नरेंद्र मोदी को ‘करिश्माई नेता’ के तौर पर देखा जाता है क्योंकि वह प्रधानमंत्री हैं। सिन्हा ने एक किताब के विमोचन समारोह के...

नई दिल्ली: भाजपा के पूर्व सांसद यशवंत सिन्हा ने गुरुवार को कहा कि भारत में सत्ता में काबिज लोगों की पूजा करने की प्रवृत्ति है और इसलिए नरेंद्र मोदी को ‘करिश्माई नेता’ के तौर पर देखा जाता है क्योंकि वह प्रधानमंत्री हैं। सिन्हा ने एक किताब के विमोचन समारोह के दौरान यह बयान दिया। 

उन्होंने कहा, ‘हम लोगों में एक ‘राष्ट्रीय’ कमजोरी है कि हम सत्ता में काबिज लोगों की पूजा करना शुरू कर देते हैं। हमें इससे छुटकारा पाने की जरूरत है।’ मोदी के नेतृत्व और उनकी सरकार के चार वर्षों पर किए गए सवाल पर पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि वह सत्ता में हैं इसलिए वह करिश्माई प्रतीत होते हैं। सिन्हा ने कहा, ‘आज मोदी को करिश्माई नेता के तौर पर देखा जाता है क्योंकि वह प्रधानमंत्री हैं। जब वह सत्ता में नहीं होंगे तब वह करिश्माई भी नहीं होंगे। लोग इसे ऐसे ही देखते हैं।’ 

मोदी के साथ काम किए अपने बीते दिनों को याद करते हुए भाजपा के पूर्व नेता ने कहा कि उन्होंने एक ‘विनम्र’ मोदी को देखा है। लेकिन अब वह तेजी से बढ़ रहे हैं। सिन्हा ने बिना किसी का नाम लिए कहा कि कुछ करिश्माई नेता जेल में भी हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने हाल ही में भाजपा छोड़ दी थी। वहीं राफेल समझौते, नोटबंदी सहित कई मुद्दों पर वह मोदी सरकार की खुलकर आलोचना भी करते रहे हैं। 

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!