मोदी के मंत्री का विवादित बयान, कहा- कांग्रेस को शमशान ले जाने के लिए 4 आदमी भी नहीं मिलेंगे

Edited By Anil dev,Updated: 24 Apr, 2018 04:09 PM

ashwini chaubey congres rahul ghandi narinder modi

हाल ही में बेटे द्वारा हिंसा भड़काने को लेकर सुर्खियों में आए केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्‍यमंत्री और बिहार के बक्सर संसदीय सीट से भाजपा सांसद अश्वनी चौबे ने कांग्रेस को लेकर विवादित बयान दिया है।

नई दिल्ली: हाल ही में बेटे द्वारा हिंसा भड़काने को लेकर सुर्खियों में आए केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्‍यमंत्री और बिहार के बक्सर संसदीय सीट से भाजपा सांसद अश्वनी चौबे ने कांग्रेस को लेकर विवादित बयान दिया है। मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंचे केन्द्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि राहुल गांधी सोचते हैं कि वंशवाद चलता रहेगा तो राहुल संविधान की खिल्ली न उड़ाएं। मोदी जी शेर है राहुल गांधी उनके सामने सवा शेर बनने की कोशिश न करें।


 राहुल के 15 मिनट वाले बयान को पूछे गए सवाल पर चौबे ने कहा कि लोकसभा में मोदी जी के सामने राहुल क्यों गूंगे बने रहते हैं? उनके भाषा में कोई तथ्य रहता है क्या ? आगामी 2019 लोकसभा चुनाव को लेकर अश्विनी चौबे ने कहा कि  अगली बार भी पीएम मोदी के नेतृत्व में इस देश के अंदर एक सशक्त और मजबूत 2/3 के बहुमत से भी ज्यादा से सरकार बनेगी। कांग्रेस चारो खाने चित हो जाएगी उसे शमशान घाट ले जाने के लिए चार आदमी भी नहीं मिलेंगे।
 

कौन है अश्विनी चौबे
अश्विनी चौबे स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री पद पर काबिज हैं। वह बिहार के बक्सर संसदीय सीट से भाजपा सांसद हैं। हाल ही में उनके बेेटे अर्जित चौबे पर हिंसा भड़काने का आरोप लगा था जिसके पक्ष में खुद केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे भी उतर गए थे।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!