असम: बाढ़ से 27 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित, काजीरंगा नेशनल पार्क में 90 जानवरों की मौत

Edited By Seema Sharma,Updated: 19 Jul, 2020 12:16 PM

assam 90 animals dead in kaziranga national park due to flood

असम में बाढ़ की स्थिति में मामूली सुधार हुआ है लेकिन राज्य में बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 79 हो गई है। शनिवार की शाम तीन लोगों की मौत बाद राज्य में बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 79 हो गई है। वहीं इस बाढ़ से इंसानी जन-जीवन ही नहीं बल्कि...

नेशनल डेस्कः असम में बाढ़ की स्थिति में मामूली सुधार हुआ है लेकिन राज्य में बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 79 हो गई है। शनिवार की शाम तीन लोगों की मौत बाद राज्य में बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 79 हो गई है। वहीं इस बाढ़ से इंसानी जन-जीवन ही नहीं बल्कि जीव-जंतु भी प्रभावित हैं। इस बार बरसात के मौसम में काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में 90 पशुओं की जान चली गई जबकि 96 वन्य जीवों को बाढ़ से बचाया गया है।

PunjabKesari

असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने बताया कि बाढ़ प्रभावित आबादी की संख्या शुक्रवार शाम 35 लाख से घटकर 27,63,719 हो गई है। इसी तरह बाढ़ प्रभावित जिले दो कम हो कर 26 हो गए है। इनमें 79 मंडल और 2678 गांव तथा इलाके शामिल हैं। राज्य में चार जगहों पर ब्रह्मपुत्र सहित छह प्रमुख नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं।

PunjabKesari

राज्य में कुल मिलाकर 290 राहत शिविर अभी भी चल रहे हैं जिनमें 47,000 विस्थापित लोगों को आश्रय दिया गया हैं। इसके अलावा 359 अतिरिक्त राहत वितरण केंद्र भी चल रहे हैं। बुलेटिन के अनुसार राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन (NDRF) और राज्य आपदा प्रबंधन (SDRF) ने विभिन्न प्रभावित इलाकों के पिछली शाम 500 से अधिक लोगों को बचाया।

PunjabKesari

असम के 33 जिलों में से 26 में 27.64 लोग बाढ़ से प्रभावित है। यहां बाढ़ के कारण मकान क्षतिग्रस्त हो गए, फसलें तबाह हो गईं और कई स्थानों पर सड़कें और पुल टूट गए।

PunjabKesari

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!