महाराष्ट्र राजनीतिक संकट के बीच गुवाहाटी में रैडिसन ब्लू होटल के बाहर तृणमूल कांग्रेस का भारी विरोध प्रदर्शन

Edited By Anu Malhotra,Updated: 23 Jun, 2022 01:04 PM

assam tmc leaders protesting radisson blu hotel guwahati

महाराष्ट्र के सियासी संकट के बीच तृणमूल कांग्रेस (TMC) की असम इकाई के सदस्य और कार्यकर्ताओं ने गुवाहाटी में रैडिसन ब्लू होटल के बाहर भारी विरोध प्रदर्शन किया उन्होंने भाजपा पर महाराष्ट्र सरकार गिराने का आरोप लगाया। यहां धरने की अगुवाई पार्टी के...

गुवाहाटीः महाराष्ट्र के सियासी संकट के बीच तृणमूल कांग्रेस (TMC) की असम इकाई के सदस्य और कार्यकर्ताओं ने गुवाहाटी में रैडिसन ब्लू होटल के बाहर भारी विरोध प्रदर्शन किया उन्होंने भाजपा पर महाराष्ट्र सरकार गिराने का आरोप लगाया। यहां धरने की अगुवाई पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रिपुन बोरा कर रहे हैं।

जानकारी के लिए बता दें कि रैडिसन ब्लू होटल में ही शिवसेना के एकनाथ शिंदे सहित महाराष्ट्र के बागी विधायक ठहरे हुए हैं। इस बीच टीएमसी नेताओं, कार्यकर्ताओं के विरोध को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया और कुछ टीएमसी नेताओं और कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत
में भी लिया। इस दौरान एक कार्यकर्ता भाजपा पर जमकर भड़ास निकाला। उसने कहा कि असम में लगभग 20 लाख लोग बाढ़ के कारण पीड़ित हैं। लेकिन सीएम महाराष्ट्र सरकार को गिराने में व्यस्त हैं।  

वहीं गुरुवार को  शिवसेना के तीन और विधायक कैबिनेट मंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाले बागी खेमे में शामिल होने के लिए असम की राजधानी गुवाहाटी के लिए रवाना हो गए। इससे पहले बुधवार को गुवाहाटी पहुंचने के बाद शिंदे ने कुछ निर्दलीय विधायकों समेत 46 विधायकों के समर्थन का दावा किया था। उन्होंने महाराष्ट्र विधानसभा के उपाध्यक्ष को एक पत्र लिखा था, जिस पर शिवसेना के 35 विधायकों ने हस्ताक्षर किए थे। 
 

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!