मिजोरम चुनाव के लिए मोदी ने लगाया सलमान खान पर दांव!

Edited By Anil dev,Updated: 23 Nov, 2018 03:22 PM

assembly election 2018 bollywood salman khan kiran rijiju

मिजोरम चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी  ने बॉलीवुड के दंबग अभिनेता सलमान खान दांव लगाया है। दरअसल बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान मिजोरम विधानसभा चुनाव में के भाजपा के लिए प्रचार करेंगे। सलमान के प्रचार के लिए मिजोरम में 28 नवंबर की तारीख तय की गई है।

नई दिल्ली: मिजोरम चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी  ने बॉलीवुड के दंबग अभिनेता सलमान खान दांव लगाया है। दरअसल बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान मिजोरम विधानसभा चुनाव में के भाजपा के लिए प्रचार करेंगे। सलमान के प्रचार के लिए मिजोरम में 28 नवंबर की तारीख तय की गई है। हालांकि भारतीय जनता पार्टी की तरफ से चुनाव आयोग को दी गई पार्टी के स्टार प्रचारकों की लिस्ट में सलमान ख़ान का नाम नहीं है लेकिन राज्य में भाजपा की कमज़ोर स्थिति को देखते हुए पार्टी को मिजोरम में सलमान ख़ान की लोकप्रियता का ही आसरा है। 

PunjabKesari

सलमान ख़ान गुरुवार को केंद्रीय गृह राज्यमंत्री और अपने दोस्त किरण रिजिजू के साथ असाम रवाना हो गए और डिब्रूगढ़ से हेलीकॉप्टर के द्वारा मिजोरम जाएंगे।सलमान ख़ान की फ़िल्म भारत की लुधियाना में शूटिंग चल रही है और गुरुवार को सुबह अचानक सलमान ख़ान हलवारे के एयरफोर्स स्टेशन से असम के लिए रवाना हुए। सलमान को लेने के लिए किरण रिजिजू भी हलवारा एयरफोर्स स्टेशन पर पहुंचे थे।

PunjabKesari

मिजोरम कांग्रेस के लिए क्यों है महत्वपूर्ण
मिजोरम कांग्रेस के लिए भी महत्वपूण है क्योंकि उसके शासन वाला यह पूर्वोत्तर का अंतिम राज्य है। केवल दो साल पहले कांग्रेस की असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और मणिपुर सहित इस क्षेत्र के पांच राज्यों में सरकार थी। कांग्रेस 2008 से मिजोरम में सत्ता में हैं और वह लगातार तीसरी जीत पर नजर बनाए हुए है। निवर्तमान विधानसभा में कांग्रेस के 34 विधायक हैं जबकि एमएनएफ के पांच और मिजोरम पीपुल्स कांफ्रेंस का एक विधायक है। कांग्रेस ने 2013 में अपनी सीटों में इजाफा किया था। वर्ष 2008 में उसके पास 32 सीटें थीं लेकिन भाजपा इस बार सत्ता हासिल करने के लिए पूरा जोर लगा रही है। इससे पहले पूर्वोत्तर के दो अन्य ईसाई बहुल राज्यों मेघालय और नगालैंड में भाजपा ने दूसरे स्थान पर रहीं पार्टियों के साथ हाथ मिलाकर सरकार बना ली और सर्वाधिक सीटों वाली पार्टी (मेघालय में कांग्रेस सहित) सरकार नहीं बना पाई।
PunjabKesari

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!