5 राज्य चुनाव परिणामः कई दिग्गज नेता नहीं बचा पाए अपनी सीट, जानिए कौन हारा कौन जीता

Edited By Seema Sharma,Updated: 11 Dec, 2018 05:08 PM

assembly election results many veteran leaders could not save their seats

पांच राज्य विधानसभाओं के लिए संपन्न चुनावों में डाले गए मतों की कड़ी सुरक्षा के बीच गिनती अभी जारी है। अगल-अलग राज्यों में मतदान कई चरणों में सम्पन्न हुआ था। पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव को 2019 में होने वाले आम चुनाव

नेशनल डेस्कः पांच राज्य विधानसभाओं के लिए संपन्न चुनावों में डाले गए मतों की कड़ी सुरक्षा के बीच गिनती अभी जारी है। अगल-अलग राज्यों में मतदान कई चरणों में सम्पन्न हुआ था। पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव को 2019 में होने वाले आम चुनाव के लिहाज से सेमीफाइनल माना जा रहा है। कांग्रेस का कहना है कि राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम से मिलने वाला जनादेश केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के खिलाफ स्पष्ट संदेश है। वहीं कई दिग्गज नेता अपनी सीट भी नहीं बचा पाए।

जानिए सीटों पर दिग्गजों का हाल
राजस्थान

  • माकपा ने खाता खोला। उसके प्रत्याशी गिरधारी लाल डूंगरगढ सीट पर 23896 मतों से जीते।
  • भाजपा नेता व सांसद कर्नल सोना राम बाड़मेर सीट पर कांग्रेस के मेवाराम जैन से हारे।
  • कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट टोंक विधानसभा सीट पर 54179 मतों से जीते
  • मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे झालरापाटन सीट से जीतीं


 मध्य प्रदेश

  • चंदेरी विधानसभा सीट से कांग्रेस के गोपाल सिंह चौहान ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के भूपेंद्र द्विवेदी को लगभग 4500 मतों से पराजित कर भाजपा से यह सीट छीन ली।
  • जावद विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी ओम प्रकाश सखलेचा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के राजकुमार रमेशचंद अहीर को लगभग 3300 मतों से पराजित कर सीट पर कब्जा बरकरार रखा।
  • मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बुधनी विधानसभा सीट से अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के अरुण यादव से 35,000 से अधिक मतों से आगे


छत्तीसगढ़

  • मारवाही और कोटा सीटों से अजीत जोगी और उनकी पत्नी रेणु जोगी आगे।
  • प्रदेश भाजपा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक बिल्हा सीट से आगे।
  • अंबिकापुर सीट से कांग्रेस प्रत्याशी नेता प्रतिपक्ष टीएस सिंहदेव।


तेलंगाना

  • हुजूराबाद सीट से टीआरएस के ई. राजेंदर ने कांग्रेस के पी. कौशिक रेड्डी को 43,719 मतों से हराया।
  • सिरसिला सीट से टीआरएस उम्मीदवार के.टी. रामा राव ने कांग्रेस उम्मीदवार के.के. महेंद्र रेड्डी को 89,009 मतों से हराया।
  • बोअथ सीट से टीआरएस के बापू राव राठौड़ ने कांग्रेस के बापू राव सोयम को 6,486 मतों से हराया।
  • वानापार्थी सीट से टीआरएस के एस. निरंजन रेड्डी ने कांग्रेस के चिन्ना रेड्डी गिलेला को 51,685 मतों से हराया।
  • तुईरियाल सीट से निर्दलीय एंड्रयू थंगलियाना ने एमएनएफ के सायलोथंगा सायलो को 204 वोटों से हराया। एंड्रयू ने कांग्रेस से यह सीट छीनी।


मिजोरम

  • मुख्यमंत्री लाल थनहवला चम्फाई साउथ सीट से पीछे
  • वित्त मंत्री लालस्वता आइजोल ईस्ट-2 सीट से पीछे।
  • भाजपा के उम्मीदवार पूर्व मंत्री डॉ. बुद्ध धन चकमा तुइचावंग सीट पर आगे हैं।
  • विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष एमएनएफ के लालचामलियाना हरांगतुर्जो सीट पर इकलौती महिला मंत्री वानलालवंपुई च्वांगथु से आगे चल रहे हैं।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!