विधानसभा चुनावः राफेल सौदे के आरोपों से बेफिक्र BJP, सामाजिक समीकरणों पर है नजर

Edited By Yaspal,Updated: 16 Oct, 2018 08:09 PM

assembly elections rafael s allegation is undesirable bjp

कांग्रेस पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव में भले ही राफेल सौदे को मुद्दा बनाने की कोशिश कर रही हो। लेकिन भारतीय जनता पार्टी इसको ज्यादा जवज्जो नहीं दे रही है। भाजपा इन राज्यों में कांग्रेस...

नेशनल डेस्कः कांग्रेस पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव में भले ही राफेल सौदे को मुद्दा बनाने की कोशिश कर रही हो। लेकिन भारतीय जनता पार्टी इसको ज्यादा जवज्जो नहीं दे रही है। भाजपा इन राज्यों में कांग्रेस की पिछली और मौजूदा सरकारों के कामकाज की तुलना जनता के सामने रख रही है, ताकि जनता जान सके कि कौन बेहतर है। वह कई मुद्दों पर कांग्रेस के साथ ज्यादा उलझने के बजाय सामाजिक समीकरणों पर ज्यादा जोर दे रही है। खासकर पिछड़ा वर्ग पर, जिससे खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आते हैं।

PunjabKesari

भाजपा के अपने सर्वे में सबसे राहत की बात सामने आई है, कि राफेल को लेकर कांग्रेस को शोर किसी भी राज्य के चुनाव में मुद्दा नहीं है। वहां पर स्थानीय मुद्दे ज्यादा हावी हैं और नतीजे उन पर ही आने वाले हैं। ऐसे में पार्टी राफेल लड़ाकू विमान सौदे पर जनता में सिर्फ एक बात पर जोर दे रही है कि कांग्रेस अध्यक्षा राहुल गांधी झूठ बोल रहे हैं। इस अभियान में वह उनके कई बयानों को सामने रख रहे हैं। पार्टी इससे कांग्रेस के आरोपों पर दोहरा पलटवार कर रही है। एक तो वह कांग्रेस अध्यक्ष की छवि पर वार कर रही है। दूसरा सौदा देश के हित में बताकर अपनी छवि को बेहतर कर रही है। भाजपा सामाजिक समीकरणों को साधने पर ज्यादा जोर दे रही है। सवर्ण जाति की नाराजगी को दूर करने और दलित-पिछड़ा समीकरण उसकी रणनीति के केंद्र में हैं। उसकी उम्मीद पिछड़ा वर्ग से ज्यादा है।

PunjabKesari

सूत्रों के अनुसार पिछड़ा वर्ग के आने वाली विभिन्न जातियों के बीच उनके प्रमुख नेताओं से पार्टी नेता संपर्क में है और दूसरे राज्यों के इसी वर्ग से आने वाले नेताओं को भी इस काम में जोड़ा गया है। पार्टी को पिछड़ा वर्ग मोर्चा गांव-गांव में अपना जमीनी काम करने में जुट गया है। सूत्रों के मुताबिक मोर्चा के नेता व कार्यकर्ता लोगों को बता रहे हैं, कि देश को मुश्किल एक एक मजबूत पिछड़ा वर्ग प्रधानमंत्री मिला है, जिसे विरोधी दल मिलकर कमजोर करना चाहते हैं।

PunjabKesari

पार्टी के एक प्रमुख नेता ने कहा कि पांच में से चार राज्यों में उसका सीधा मुकाबला कांग्रेस से है। उनको लग रहा था कि कांग्रेस स्थानीय मुद्दों पर हमलावर होकर सरकार विरोधी माहौल बनाने का काम करेगी। लेकिन वो राफेल में ज्यादा उलझ गई है। इससे भाजपा को लाभ मिलेगा।

PunjabKesari

पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव और अगले साल के लोकसबा चुनाव को ध्यान में रखते हुए भाजपा महिला मतदाताओं पर खास ध्यान दे रही है। इसके तहत पार्टी बहर बूथ पर पांच महिलाओं की टोली का गठन करने के साथ उज्जवला की चाय एवं उज्जवला की रसोई पहल को आगे बढ़ा रही है। भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष विजया राहटकर ने बताया कि महिला मोर्चा की आधी आबादी को संगठित करने की पहल कर रहा है। इस पर प्रधानमंत्री मोदी और पार्टी अध्यक्ष अमित शाह जोर देते रहे हैं। भाजपा महिला मोर्चा हर बूथ पर पांच-पांच महिला कार्यकर्ताओं की टोली बनाकर केंद्र सरकार बनाकर योजनाओं को लोगों तक पहुंचाएंगे। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!