LIVE: 5 राज्यों के रुझान- राजस्थान और MP में कांग्रेस-भाजपा के बीच कांटे की टक्कर

Edited By vasudha,Updated: 11 Dec, 2018 06:36 PM

assembly elections result in five states today

अगले लोकसभा चुनाव का सेमीफाइनल माने जा रहे पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों की मतगणना मंगलवार सुबह से शुरू होगी और दोपहर बाद यह साफ हो जायेगा कि जनता भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस में से किसके साथ है...

नेशनल डेस्क: पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों की मतगणना शुरू हो गई होगी और दोपहर बाद यह साफ हो जाएगा कि जनता ने किसको चुना है-भाजपा या कांग्रेस को। मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम में विधानसभा चुनावों के रुझान आने शुरू हो गए हैं।

मध्य प्रदेश: 230/230

पार्टी जीते
कांग्रेस 51
भाजपा 38
अन्य 3

राजस्थान: 199/199

पार्टी जीते
कांग्रेस 95
भाजपा 72
अन्य 24

छत्तीसगढ़: 90/90

पार्टी जीते
कांग्रेस 27
भाजपा 03
अन्य 01

तेलंगाना:119/119

पार्टी जीते
TRS 85
कांग्रेस+ 20
भाजपा 01
अन्य 09

मिजोरम 40/40

पार्टी जीते
कांग्रेस 05
भाजपा 01
MNF 26
अन्य 08


PunjabKesari,  विधानसभा चुनाव, विधानसभा चुनाव इमेज,  बीजेपी इमेज , कांग्रेस इमेज ,Assembly Election 2018, BJP image, Congress image

मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार है। तेलंगाना में तेलंगाना राष्ट्र समिति और मिजोरम में कांग्रेस सत्तारूढ़ है। राजस्थान और तेलंगाना में सबसे अंत में गत शुक्रवार को मतदान हुआ था जबकि तीन राज्यों में इससे पहले ही चुनाव करा लिये गये थे। भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, वसुंधरा राजे सिंधिया और डॉ रमण सिंह की प्रतिष्ठा दाव पर लगी है। तेलंगाना में के. चन्द्रशेखर राव कार्यवाहक मुख्यमंत्री हैं जबकि मिजोरम की बागडोर  एल. ललथनहवला के हाथों में है। 

PunjabKesari,  विधानसभा चुनाव, विधानसभा चुनाव इमेज,  बीजेपी इमेज, कांग्रेस इमेज, Assembly Election 2018, BJP image, Congress image
चुनाव संपन्न होने के बाद विभिन्न चैनलों एवं सर्वेक्षण एजेंसियों के एक्जिट पोल में कांग्रेस की राजस्थान में वापसी का अनुमान जताया गया है जबकि मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का पलड़ा भारी प्रतीत हो रहा है लेकिन कांग्रेस इन दोनों राज्यों में भी टक्कर में बनी हुई है। तेलंगाना में तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) को स्पष्ट बहुमत मिलता प्रतीत हो रहा है जबकि मिजोरम में किसी भी दल को स्पष्ट बहुमत मिलता नहीं नजर आ रहा है। 

PunjabKesari, विधानसभा चुनाव, विधानसभा चुनाव इमेज,  बीजेपी इमेज , कांग्रेस इमेज, Assembly Election 2018, BJP image, Congress image
समाचार चैनल टाइम्स नाउ के अनुसार राजस्थान विधानसभा की 199 सीटों में से कांग्रेस को 105 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है जबकि भाजपा को 85 सीटें मिलने के आसार हैं। इंडिया टुडे के एक्जिट पोल में 230 सदस्यीय मध्य प्रदेश विधानसभा में प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस की भाजपा पर हल्की बढ़त के आसार व्यक्त किये गये हैं। कांग्रेस को 104-122 सीटें मिलने का अनुमान है जबकि भाजपा को 102-122 सीटें मिलने की उम्मीद है।
 

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!