विधानसभा चुनाव: सबसे अमीर उम्मीदवार आम आदमी पार्टी का

Edited By shukdev,Updated: 23 Jan, 2020 06:53 PM

assembly elections richest candidate of aam aadmi party

दिल्ली विधानसभा चुनावों में उतरे उम्मीदवारों में से सबसे अमीर प्रत्याशी आम आदमी पार्टी का है जो गरीब और आम आदमी की सर्वाधिक चिंता करने का दावा करती है। दिल्ली की मुंडका सीट से आप के उम्मीदवार के रूप में धर्मपाल लाकरा ने निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय...

नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा चुनावों में उतरे उम्मीदवारों में से सबसे अमीर प्रत्याशी आम आदमी पार्टी का है जो गरीब और आम आदमी की सर्वाधिक चिंता करने का दावा करती है। दिल्ली की मुंडका सीट से आप के उम्मीदवार के रूप में धर्मपाल लाकरा ने निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय में नामांकन पत्र के साथ संलग्न हलफनामे में 292 करोड़ रुपए की संपत्ति का ब्योरा दिया है। दिल्ली विधानसभा चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों के पेश हलफनामों में लाकरा की सम्पत्ति सबसे अधिक है। 

PunjabKesari
लाकरा की आय का जरिया व्यवसाय और कृषि है। उनके पास काफी चल-अचल संपत्ति है। आप के ही एक अन्य उम्मीदवार राम सिंह के पास 80 करोड़ रुपए की संपत्ति है। सिंह बदरपुर सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। वह कांग्रेस के टिकट पर दो बार विधायक रह चुके हैं। उनकी 80 करोड़ रुपए की सम्पत्ति में से 30.3 करोड़ रुपए की संपत्ति अचल है। इसमें एक मर्सडीज सी क्लास कार और कई बैंक डिपॉजिट भी हैं। 

आप की एक अन्य उम्मीदवार प्रमिला टोकस के पास भी 80 करोड़ रुपए से अधिक सम्पत्ति है। इसमें 64.6 करोड़ रुपए की अचल सम्पत्ति है। उम्मीदवारों की ओर से दिए गए हलफनामों को खंगालने से एक और रोचक तथ्य यह सामने आया है कि आप के 24 विधायकों ने पांच वर्ष में 40 कारें खरीदी हैं। इनमें से 35 कारों पर वीआईपी नंबर हैं। कोई व्यक्ति इन नंबरों को नीलामी के जरिए खरीद सकता है जिनकी बिक्री तीन व पांच लाख रुपए से शुुरू होती है।
 

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!