AstraZeneca ने कहा-हमारी कोरोना वैक्सीन सुरक्षित, ‘ब्लड क्लॉट' के कारण यूरोप के कई देशों ने लगाई रोक

Edited By Seema Sharma,Updated: 15 Mar, 2021 04:33 PM

astrazeneca said  our corona vaccine safe

औषधि क्षेत्र की प्रमुख कंपनी एस्ट्राजेनेका ने अपने covid-19 टीके को सुरक्षित करार दिया है। हालांकि, इस टीके को लगवाने वाले लोगों में ‘ब्लड क्लॉट'' की समस्या के बाद कई देशों ने इसे फिलहाल रोक दिया है। डेनमार्क, नॉर्वे और आइसलैंड जैसे देशों से अस्थायी...

नेशनल डेस्क: औषधि क्षेत्र की प्रमुख कंपनी एस्ट्राजेनेका ने अपने covid-19 टीके को सुरक्षित करार दिया है। हालांकि, इस टीके को लगवाने वाले लोगों में ‘ब्लड क्लॉट' की समस्या के बाद कई देशों ने इसे फिलहाल रोक दिया है। डेनमार्क, नॉर्वे और आइसलैंड जैसे देशों से अस्थायी तौर पर कंपनी का टीका लगाने पर रोक लगा दी है। एस्ट्राजेनेका/ऑक्सफोर्ड का covid-19 टीके का उत्पादन सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (Serum Institute of India) ने किया है और यह भारत में चलाए जा रहे वैक्सीनेशन अभियान का हिस्सा है। इस अभियान के तहत भारत में कोविशील्ड (एस्ट्राजेनेका/ऑक्सफोर्ड) और कोवैक्सिन (भारत बायोटेक) टीका लगाया जा रहा है।

 

एस्ट्राजेनेका ने सोमवार को कहा कि वह एक बार फिर से अपने covid-19 के टीके के सुरक्षित होने के बारे में भरोसा दिलाती है। यह टीका स्पष्ट वैज्ञानिक प्रमाण पर आधारित है। सुरक्षा हमारे लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है और कंपनी अपने टीके की सुरक्षा को लेकर लगातार निगरानी कर रही है। कंपनी ने कहा कि यूरोपीय संघ और ब्रिटेन में उसका covid-19 का टीका 1.7 करोड़ से अधिक लोगों ने लगवाया है लेकिन किसी भी मामले में ब्लड क्लॉट की वजह से फेफड़ों में रुकावट या प्लेटलेट्स की कमी का मामला सामने नहीं आया है।

 

एस्ट्राजेनेका ने कहा कि आठ मार्च तक यूरोपीय संघ और ब्रिटेन में यह टीका लगवाने वाले लोगों में से 15 में प्लेटलेट्स की कमी और 22 में ब्लड क्लॉट का मामला सामने आया है। कंपनी ने कहा कि आबादी के आकार को देखते हुए यह संख्या काफी कम है। अन्य लाइसेंस वाली covid-19 की वैक्सीन में भी इस तरह के मामले आए हैं।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!