एशिया की सबसे सैक्सी वूमैन पर सितारे मेहरबान

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 09 May, 2018 07:32 AM

astrology effect on jacqueline fernandez

श्रीलंका की बालीवुड अभिनेत्री जैकलिन फर्नांडीज जोकि 2006 में मिस श्रीलंका ब्यूटी पिजैंट तथा एशिया की सर्वाधिक सैक्सी वूमैन करार दी जा चुकी हैं, पर सितारे मेहरबान दिखाई दे रहे हैं। ज्योतिषी संजय चौधरी ने कहा कि जैकलिन फर्नांडीज का जन्म 11 अगस्त 1985...

जालंधर (धवन): श्रीलंका की बालीवुड अभिनेत्री जैकलिन फर्नांडीज जोकि 2006 में मिस श्रीलंका ब्यूटी पिजैंट तथा एशिया की सर्वाधिक सैक्सी वूमैन करार दी जा चुकी हैं, पर सितारे मेहरबान दिखाई दे रहे हैं। ज्योतिषी संजय चौधरी ने कहा कि जैकलिन फर्नांडीज का जन्म 11 अगस्त 1985 को बहरीन में हुआ था, उनका जन्म का सही समय पता न होने के कारण सूर्य राशि व जैमिनी पद्धति से कुंडली का विश्लेषण करना ज्यादा उचित है।
 
उन्होंने कहा कि जैकलिन के चार्ट में एक विशेषता है। वृष तथा मिथुन राशि के स्वामी अगले घरों मिथुन व कर्क में जा रहे हैं, जबकि कर्क राशि का स्वामी वृष में उच्च राशि में दिखाई दे रहा है। इस योग के कारण जैकलिन फर्नांडीज को विश्व प्रसिद्धि मिली। उनकी कुंडली में उच्च राशि का शनि नीच राशि के बृहस्पति के दोषों को दूर कर रहा है, इसलिए कुल मिलाकर उनका चार्ट मजबूत है, जो मान-सम्मान व धन का योग बना रहा है।
 
उन्होंने कहा कि 2009 में जैकलिन मॉडलिंग के लिए भारत आई थी तथा उन्हें ‘अलादीन’ नामक हिन्दी फिल्म में मौका मिला था। उस समय जैकलिन को तुला राशि की दाराकारक दशा चल रही थी, जिसका स्वामी उनके चार्ट में मजबूती से बैठा हुआ है। इसी तरह 2014 में तुला-वृष के समय में जैकलिन को व्यापारिक तौर पर भारी सफलता मिली। सिंह राशि की उप अवधि में 2016-17 के दौरान उनकी फिल्में हाऊसफुल रहीं तथा ढिशुम फिल्म को भी व्यापारिक तौर पर भारी सफलता मिली। इसी समय में वह ‘झलक दिखला जा’ कार्यक्रम में जज की भूमिका में रही। 

जैमिनी पद्धति के अनुसार आमत्याकारक की मुख्य या उप अवधि की दशा करियर की दृष्टि से सर्वश्रेष्ठ रहती है। जैकलिन को इस समय तुला की दशा चल रही है जोकि दिसम्बर 2017 से शुरू हुई है तथा यह अगस्त 2018 तक चलेगी। गोचर में बृहस्पति तथा शनि का भ्रमण इस समय उनके चार्ट में शुक्र को देख रहा है, जो तुरन्त विवाह होने की संभावनाओं को प्रदर्शित कर रहा है। जैकलिन फर्नांडीज का इस योग में विवाह होना तय है। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!