25 साल की उम्र में सांसद बनी ये आदिवासी महिला इंजीनियर

Edited By Yaspal,Updated: 26 May, 2019 07:12 PM

at the age of 25 these tribal women engineers became mps

लोकसभा चुनाव से पहले B-tech करने के बाद नौकरी ढूंढ रहीं चंद्राणी मुर्मू को पता भी नहीं था कि उसकी किस्मत उसे कहां ले जाने वाली हैं। चंद्राणी मुर्मू आज देश की सबसे युवा सांसद के रूप में ओडिशा के क्योंझर (सुरक्षित) लोकसभा सीट से निर्वाचित...

नेशनल डेस्कः लोकसभा चुनाव से पहले B-tech करने के बाद नौकरी ढूंढ रहीं चंद्राणी मुर्मू को पता भी नहीं था कि उसकी किस्मत उसे कहां ले जाने वाली हैं। चंद्राणी मुर्मू आज देश की सबसे युवा सांसद के रूप में ओडिशा के क्योंझर (सुरक्षित) लोकसभा सीट से निर्वाचित हुई हैं। चंद्राणी यहां से बीजेडी के टिकट पर चुनाव लड़ी थीं। सबसे कम उम्र के सांसद को बधाई देने वाले लोगों का तांता लगा हुआ है। चंद्राणी मुर्मू की उम्र अभी मात्र 25 साल 11 महीने है।

बीजेडी चीफ और ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने इस चुनाव में घोषणा की थी कि वह अपनी पार्टी की ओर से 33 फीसदी महिलाओं को लोकसभा का टिकट देंगे और इसी से चंद्राणी मुर्मू की लॉटरी लग गई। बीजेडी को क्योझर (सुरक्षित) लोकसभा सीट पर ऐसे महिला उम्मीदवार की तलाश थी, जिन्होंने उच्च शिक्षा हासिल की हो और जो लोगों की आवाज बन सके। इसी के बाद पार्टी चंद्राणी मुर्मू को टिकट दिया।

चंद्राणी मुर्मू टिकट मिलने के बाद पूरे जोश और उत्साह के साथ चुनाव लड़ीं, इसका नतीजा ये हुए कि उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी रहे दो बार के सांसद बीजेपी नेता अनंत नायक को 66 हजार से अधिक मतों से चुनाव हरा दिया।

बता दें कि अभी तक देश में सबसे कम उम्र के सासंद बनने का रिकॉर्ड दुष्यंत चौटाला के नाम दर्ज था। दुष्यंत चौटाला मात्र 26 साल की उम्र में हरियाणा के हिसार सीट से 2014 में चुनाव जीते थे। उन्होंने कुलदीप बिश्नोई को 31 हजार वोटों से हराया था। इसके बाद दुष्यंत का नाम लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज हुआ था।

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!