1 hour ago
2 hours ago
5 hours ago
6 hours ago
7 hours ago
8 hours ago
9 hours ago
10 hours ago
11 hours ago
12 hours ago
18 hours ago
19 hours ago
21 hours ago
23 hours ago
1 day ago
Thursday
Main Menu
धर्म/कुंडली टीवी
नारी
Photos
Videos
हिमाचल प्रदेश
पंजाब
हरियाणा
उत्तर प्रदेश
Breaking
अठावले बोले, आर्थिक रूप से पिछड़ी उच्च जातियों को भी मिले आरक्षण
Edited By Yaspal,Updated: 26 Oct, 2018 05:27 AM
केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री रामदास अठावले ने उच्च जातियों में आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को आरक्षण दिये जाने की मांग करते हुए गुरुवार...
पटनाः केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री रामदास अठावले ने उच्च जातियों में आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को आरक्षण दिए जाने की मांग करते हुए गुरुवार को कहा कि इस आशय का प्रस्ताव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समक्ष राजग की बैठक के दौरान रखा गया है और संसद में भी इस मुद्दे को उठाया जाता रहा है। बिहार के पहले मुख्यमंत्री श्रीकृष्ण सिंह की 131वीं जयंती के अवसर पर गुरुवार को एस के मेमोरियल हॉल में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अठावले ने कहा कि उच्च जातियों में आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को आरक्षण मिलना चाहिए। अठावले ने मंच पर मौजूद केंद्रीय विधि मंत्री रविशंकर प्रसाद का ध्यान आकृष्ट करते हुए कहा कि महाराष्ट्र में मराठा, गुजरात में पटेल और हरियाणा के जाट समुदाय भी आरक्षण की मांग कर रहे हैं। उनके लिए एक विकल्प यह है कि उच्चतम न्यायालय के 50 प्रतिशत से अधिक आरक्षण का प्रावधान नहीं किए जाने को ध्यान में रखते हुए और दलित, आदिवासी और ओबीसी के लिए आरक्षण के 50 प्रतिशत के प्रावधान के साथ छेड़छाड़ किए बिना बाकी बचे 50 प्रतिशत में से 25 प्रतिशत उच्च जाति में आर्थिक रूप से पिछड़ों के लिए आरक्षित किए जाने के लिए संसद में कानून बनाया जाए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय विधि मंत्री रविशंकर प्रसाद ने अठावले की मांग पर अपने संबोधन में कोई आश्वासन नहीं दिया। रविशंकर प्रसाद ने कांग्रेस द्वारा हाल में मनाई गई श्रीकृष्ण सिंह 'श्रीबाबू' की जयंती की ओर इशारा करते हुए कहा कि उनके जैसे महान व्यक्ति की जयंती को राजनीति का अवसर नहीं बनाया जाना चाहिए जो कुछ दिन पहले पटना में दिखायी पड़ा। उन्होंने महागठबंधन में शामिल कांग्रेस और प्रदेश की प्रमुख विपक्षी पार्टी राजद की ओर इशारा करते हुए कहा कि श्रीबाबू ने बिहार को सुशासन के मामले में ऊंचाई पर पहुंचाया था, लेकिन आज जो लोग उनकी जयंती मना रहे हैं, वे इस प्रदेश को बर्बाद करने वाले दल के साथ क्यों खड़े हो गए? इसका जवाब उन्हें देना होगा। केंद्रीय मंत्री रामकृपाल यादव ने कहा कि देश में जो सुशासन की बात कही जाती है, वह श्रीबाबू के मुख्यमंत्रित्व काल के लिए सबसे पहले इस्तेमाल किया गया था। उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने आरोप लगाया कि श्री कृष्ण बाबू की कांग्रेस के दौर में बिहार में उद्योग-धंधे स्थापित हुए और विकास हुआ जबकि लालू कांग्रेस के दौरान एक-एक कर सभी बंद हुए। आज की कांग्रेस को तो श्री कृष्ण बाबू का नाम लेने का भी नैतिक अधिकार नहीं है। 15 साल के जंगल राज के दौरान बिहार की बर्बादी के लिए राजद के साथ कांग्रेस भी जिम्मेवार है। कार्यक्रम को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय, बिहार के भाजपा से कई मंत्री और सांसदों और विधायकों ने भी संबोधित किया।
Bihar News: बीजेपी में शामिल हुए यूट्यूबर मनीष कश्यप, मनोज तिवारी ने दिलाई पार्टी की सदस्यता
'आप संविधान और लोकतंत्र को समाप्त क्यों करना चाहते है?', दूसरे चरण के मतदान से पहले तेजस्वी ने PM...
चंडीगढ़ को कांग्रेस की गारंटी पर भरोसा, जुमलेबाजों की हार निश्चित
"बीजेपी का एजेंडा है नफरत फैलाओ", RJD सांसद मनोज झा बोले- PM मोदी देश के पहले प्रधानमंत्री हैं,...
गड्ढे में गिरी बस और अनजाने में दब गया ट्रिगर... सिर में गोली लगने से BSF जवान की दर्दनाक मौत
गुजरातः अहमदाबाद में दो गुटों में झड़प, एक महिला की मौत
26 अप्रैल को है शादी, मतदान करने में दूल्हा- दुल्हन के साथ घरवालों को भी मिलेगी ये खास सुविधा
पंजाब बोर्ड कक्षा 12वीं 2024 का रिजल्ट इस तारीख को होगा जारी
कल 26 अप्रैल को सभी स्कूल, कॉलेज बंद रहेंगे
शुरू हुई Infinix Note 40 Pro Plus 5G की सेल, खरीदने पर पाएं शानदार छूट
CAD $
25/04/2024 15:30 IST
USD $
AUD $
EUR €
NZD $
AED د.إ
GBP £
Bitcoin
Ethereum
Tether
BNB
USD Coin
XRP
Terra
Solana
18.4
20.0
Chennai Super Kings win by 6 wickets
मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए बहुत खास रहेगा। ऑनलाइन काम कर रहे लोगों को कोई बड़ा
वृष राशि के जातक किसी जगह घूमने-फिरने का प्लान बना सकते हैं। बहन या भाई के साथ किसी बात को
मिथुन राशि वालों आज बेवजह की जिद आपको भारी पड़ सकती है। सामाजिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। माता
कर्क राशि वालों आज आपको कार्यक्षेत्र से जुड़ी कोई नई जानकारी मिल सकती है। जो छात्र पढ़ रहे हैं उन्हें
सिंह राशि के जातकों को आज बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। काम को पूरा करने के लिए काफी भागदौड़
कन्या राशि आज घर में कोई मांगलिक कार्यक्रम करवाने का प्लान बनाएंगे। धन के मामले में बिलकुल भी
तुला राशि के जातक कोई वाहन या प्रॉपर्टी खरीद सकते हैं। संतान के करियर को लेकर चिंतित रहेंगे। दोस्त
वृश्चिक राशि वालो आज किसी जगह से आपको खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आय तो होगी लेकिन
धनु राशि वालों आज जीवन में अनचाही समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। कार्यक्षेत्र में काम का दवाब अधिक
मकर राशि वालों आज आपका कोई अधूरा सपना पूरा हो सकता है। इस राशि के छात्र अपनी पढ़ाई पर ध्यान दें
कुम्भ राशि के जातक कार्यक्षेत्र में अपनी गलतियों को नजरअंदाज न करें। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात
मीन राशि के जातक करियर से जुड़ा फैसला बहुत ही सोच-समझ कर लें। पारिवारिक विवाद आपके लिए समस्या बन
Be on the top of everything happening around the world.
Try Punjab Kesari E-Paper Premium Service.
फीडबैक दें
Thoughts
Jokes