पड़ोसी भाइयों ने चाकू से किया जानलेवा हमला, दोनों गिरफ्तार

Edited By ashwani,Updated: 23 Sep, 2020 12:50 AM

attempt of murder in dhanas accused two brother arrested

धनास में हुई वारदात, घायल की हालत गंभीर, पी.जी.आई. रैफर


चंडीगढ़, (सुशील राज) : शहर में चाकू और पत्थर से हमलाकर दो अलग-अलग जगह हत्या की कोशिश की गई। दोनों में से एक मामले में एक गंभीर घायल को पी.जी.आई. रैफर किया गया। जबकि, दोनों मामलों में शिकायत के आधार पर सैक्टर-34 थाना पुलिस व सारंगपुर थाना पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के खिलाफ हत्या की कोशिश समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। 
धनास निवासी 22 वर्षीय धर्मेंद्र ने बताया कि वह धनास के पार्क में बैठा था। 9.10 बजे उसके पड़ोसी निशू ने आकर उससे कहासुनी शुरू कर दी। 
उसने आरोप लगाया कि वह उसके भाई राहुल से चिढ़ता है। जिसके कुछ देर बाद ही राहुल ने आकर उससे लड़ाई शुरू कर दी। आरोपियों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। गंभीर घायल को जी.एम.एस.एच.-16 में भर्ती करवाया गया। उसकी हालत गंभीर होने की वजह से उसे पी.जी.आई. रैफर कर दिया गया, जबकि थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। शिकायतकत्र्ता के छाती और चेहरे पर गहरी चोट लगी है। 

दोस्त के सिर पर मारा था पत्थर
सैक्टर 43-44 लाइट प्वाइंट पर लहूलुहान युवक मिले युवक की पहचान पुलिस ने कर ली है। घायल की पहचान डड्डूमाजरा के रहने वाले 21 वर्षीय मोनू के तौर पर हुई। पुलिस ने मोनू पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपी डड्डूमाजरा निवासी राजीव को एस.आई. भगवत दयाल के नेतृत्व में गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने बताया कि घायल उसका दोस्त है। दोनों नशे की पूर्ति के लिए आदतन स्नैचिंग करते हैं। एक वारदात में मिले सामान के बंटवारे के समय विवाद होने पर आरोपी ने दूसरे के सिर पर पत्थर से हमला किया था और उसे गंभीर घायल अवस्था में छोड़ फरार हो गया था। सैक्टर-44 निवासी आर्मी फ्लैट में रहने वाले पंकज वैद पर की शिकायत पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया था। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!