Corona Effect: ऑस्ट्रेलिया 2022 तक नहीं खोलेगा अंतर्राष्ट्रीय सीमाएं, यात्रियों के प्रवेश पर कड़ा बैन

Edited By Tanuja,Updated: 11 May, 2021 02:39 PM

australia might not open international borders until 2022

भारतीय उपमहाद्वीप में कोरोना वायरस के मामलों उछाल को देखते हुए ऑस्ट्रालिया ने यात्रियों को लेकर बड़ा फैसला किया है। ऑस्ट्रालिया के व्यापार,

सिडनीः भारतीय उपमहाद्वीप  में कोरोना वायरस के मामलों उछाल को देखते हुए ऑस्ट्रालिया ने यात्रियों के आगमन को लेकर बड़ा फैसला किया है। ऑस्ट्रालिया के व्यापार, पर्यटन और निवेश मंत्री दान तेहन ने कहा है कि देश 2022 के अंत तक  अपनी सीमाओं को यात्रियों के लिए बंद रख सकता है। उन्होंने कहा कि कहा कि इस तरह के प्रतिबंध ऑस्ट्रेलिया को COVID मुक्त रखने के लिए महत्वपूर्ण हैं।

PunjabKesari

उन्होंने कहा कि फिलहाल यह कहना मुश्किल है कि ऑस्ट्रेलियाई सीमाएं फिर कब खुलेंगी। उन्होंने स्काई न्यूज को बताया कि " इस बारे में सबसे अच्छा अनुमान अगले साल की दूसरी छमाही के मध्य में होगा"। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड के साथ हवाई यात्रा बुलबुला समझौते किया है जिसके अनुसार उन देशों के यात्रियों पर रोक लगा दी गई है जहां फिर से COVID-19 मामलों  वृद्धि देखी जा रही है।

PunjabKesari

डैन ने यह भी कहा कि महामारी को देखते हुए कुछ और कड़े समझौते भी करने पड़ सकते हैं। बहुत कुछ इस बात पर भी निर्भर करता है कि हम वैश्विक महामारी से कैसे निपटते हैं। आंकड़ों के अनुसार कोरोना महामारी  से पहले ऑस्ट्रेलिया में हर महीने 1 मिलियन टूरिस्ट आते थे लेकिन अब यह संख्या घटकर लगभग 7000 रह गई है। कोरोना काल के लिए सख्त नियम और कानून बनाए गए हैं  जिसके तहत आस्ट्रलिया आने वाले यात्रियों को 14 दिनों के लिए क्वारंटाइन रहना जरूरी है।

PunjabKesari

 

Related Story

Trending Topics

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!