कोविड-19 के नए मामले सामने आने के बाद ऑस्ट्रेलियाई राज्य विक्टोरिया में लगा सात दिनों का लॉकडाउन

Edited By Hitesh,Updated: 28 May, 2021 07:02 PM

australias victoria enters 7 day lockdown

ऑस्ट्रेलिया के दूसरे अधिक वाले राज्य विक्टोरिया में शुक्रवार से एक सप्ताह का लॉकडाउन लगा दिया गया है। कोरोना वायरस के नए मामले सामने आने पर पूरे राज्य में सख्त प्रतिबंध लागू किए गए हैं और लोगों को घर से निकलने के लिए भी नियम तय किए गए हैं। लॉकडाउन...

नेशनल डेस्क: ऑस्ट्रेलिया के दूसरे अधिक आबादी वाले राज्य विक्टोरिया में शुक्रवार से एक सप्ताह का लॉकडाउन लगा दिया गया है। कोरोना वायरस के नए मामले सामने आने पर पूरे राज्य में सख्त प्रतिबंध लागू किए गए हैं।

  1. लॉकडाउन के दौरान लोगों को जरूरी चीजों की खरीदारी के लिए घर से पांच किलोमीटर से अधिक दूर जाने की इजाजत नहीं है।
  2. इसके अलावा एक घर से एक ही व्यक्ति बाहर निकल सकता है।
  3. इस दौरान मास्क का इस्तेमाल करना अनिवार्य है।
  4. स्कूलों को भी बंद रखने का फैसला लिया गया है।
  5. इसके साथ ही पड़ोसी राज्यों ने विक्टोरिया के साथ सीमाएं सील कर दी हैं।

मेलबर्न में लगातार बढ़ती जा रही है कोरोना जांच करवाने वाले लोगों की संख्या

मेलबर्न के कोविड जांच केंद्रों के बाहर लोगों की लंबी कतारें लगनी शुरू हो गई हैं और जांच करवाने के लिए लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है, वहीं टीके के लिए भी मारामारी मची हुई है। राज्य के कार्यवाहक प्रमुख जेम्स मर्लिनों ने कहा है कि अगर इस समय सख्त कदम नहीं उठाए गए तो हालात और बिगड़ सकते हैं।

 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!