बीमारी और इलाज के खर्च से परेशान मां,6 साल की बच्ची को झील में फेंका, ऑटो ड्राइवर ने कूदकर बचाई  बेटी की जान

Edited By Updated: 10 Oct, 2026 12:33 PM

auto driver rescued girl mother threw daughter lake  hussain sagar lake  hyd

हैदराबाद में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया। यहां गुरुवार दोपहर एक ऑटो ड्राइवर ने 6 साल की बच्ची की जान बचाई। बच्ची की मां ने कथित तौर पर उसे हुसैन सागर झील में फेंक दिया था;

हैदराबाद: हैदराबाद में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया। यहां गुरुवार दोपहर एक ऑटो ड्राइवर ने 6 साल की बच्ची की जान बचाई। बच्ची की मां ने कथित तौर पर उसे हुसैन सागर झील में फेंक दिया था, बताया जा रहा है कि वह बच्ची की बीमारी और इलाज का खर्च न उठा पाने की वजह से परेशान थी। ऑटो ड्राइवर ने बच्ची, जिसकी पहचान रुखसाना के तौर पर हुई है उसे बचा लिया गया है। 

ड्राइवर ने जब यह घटना देखी तो वह तुरंत झील में कूद गया औऱ बच्ची को सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद उसे इलाज के लिए गांधी अस्पताल ले जाया गया। उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

डोमलगुडा पुलिस इंस्पेक्टर अंजन अली के मुताबिक, महिला की पहचान शबाना के तौर पर हुई है और वह ओल्ड बोवेनपल्ली के हसमतपेट की रहने वाली है। खबरों के मुताबिक, उसके पति ने उसे छोड़ दिया था और वह अपनी दो बेटियों का पेट पालने के लिए घरों में काम करती थी।  पुलिस ने बताया कि रुखसाना को पिछले कुछ दिनों से बड़ी आंत का इन्फेक्शन था। कई अस्पतालों में ले जाने के बावजूद उसकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। बताया जा रहा है कि माँ इलाज का खर्च उठाने में मुश्किल का सामना कर रही थी।

यह घटना गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे हुई, जब शबाना ने कथित तौर पर बच्ची को हुसैन सागर में फेंक दिया। ऑटो ड्राइवर की समय पर की गई कार्रवाई से बच्ची की जान बच गई। यह घटना डोमलगुडा पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में आती है। पुलिस ने घटना से जुड़े हालात की जांच शुरू कर दी है। पुलिस केस और बच्ची की बाद की मेडिकल स्थिति के बारे में और जानकारी का इंतज़ार है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!