Edited By Seema Sharma,Updated: 03 Jan, 2019 03:19 PM
जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा से लगी सेना की एक चौकी गुरुवर को हिमस्खलन की चपेट में आ गई जिससे एक जवान की मौत हो गई और एक घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
जम्मू: जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा से लगी सेना की एक चौकी गुरुवर को हिमस्खलन की चपेट में आ गई जिससे एक जवान की मौत हो गई और एक घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि आज सुबह साव्जियां सेक्टर में राष्ट्रीय रायफल्स की एक चौकी हिमस्खलन की जद में आ गई और दो सैनिक बर्फ में दब गए। तत्काल बचाव अभियान चलाया गया। बर्फ में दबे जवानों में एक की मौत हो गई जबकि घायल जवान को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।