Edited By Pardeep,Updated: 01 Feb, 2023 10:53 PM
जम्मू-कश्मीर में अधिकारियों ने घाटी में हाल में हुई बर्फबारी के मद्देनजर बुधवार को चार जिलों में मध्यम स्तर के हिमस्खलन की चेतावनी जारी की।
श्रीनगरः जम्मू-कश्मीर में अधिकारियों ने घाटी में हाल में हुई बर्फबारी के मद्देनजर बुधवार को चार जिलों में मध्यम स्तर के हिमस्खलन की चेतावनी जारी की।
एक अधिकारी ने यहां बताया, ‘‘अगले 24 घंटों में बारामूला, गांदेरबल, कुपवाड़ा, बांदीपोरा में 2,400 मीटर की ऊंचाई से ऊपर मध्यम स्तर का हिमस्खलन होने की आशंका है।''
उन्होंने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के आने के कारण हिमस्खलन की आशंका अधिक है। अधिकारी ने बताया कि लोगों को हिमस्खलन की आशंका वाले इलाकों में नहीं जाने की सलाह दी गई है।