आजम खान की पत्नी तजीन फातिमा 10 माह बाद जेल से रिहा, जानें किस मामले में थीं गिरफ्तार

Edited By Pardeep,Updated: 22 Dec, 2020 12:23 AM

azam khan s wife tajin fatima released from jail after 10 months

रामपुर सदर से विधायक तजीन फातिमा को सोमवार 34 मुकदमों में जमानत मिल गई। कोर्ट आर्डर के आने पर देर शाम इन्हें सीतापुर कारागार से रिहा किया गया। इनको लेने पुत्र और बहू आए थे। कारागार अधीक्षक का कहना है कि रामपुर कोर्ट से मिली जमानत के बाद ही विधायक

सीतापुरः रामपुर सदर से विधायक तजीन फातिमा को सोमवार 34 मुकदमों में जमानत मिल गई। कोर्ट आर्डर के आने पर देर शाम इन्हें सीतापुर कारागार से रिहा किया गया। इनको लेने पुत्र और बहू आए थे। कारागार अधीक्षक का कहना है कि रामपुर कोर्ट से मिली जमानत के बाद ही विधायक तजीन फातिमा को रिहा किया गया। सीतापुर कारागार में रामपुर सांसद आजम खां, इनका पुत्र अब्दुला आजम खां और पत्नी विधायक तजीन फातिमा निरुद्ध रहे हैं।

तीनों लोग सीतापुर कारागार इसी वर्ष 27 फरवरी को लाए गए थे। सोमवार शाम रामपुर कोर्ट से विधायक रामपुर सदर तजीन फातिमा की रिहाई का आदेश सीतापुर कारागार प्रशासन को प्राप्त हुआ। शाम करीब सात बजे तजीन फातिमा की जेल से रिहाई हुई। कारागार अधीक्षक डीसी मिश्रा का कहना है कि विधायक रामपुर सदर तजीन फातिमा को लेने के लिए उनके पुत्र अदीब आजम और बहू सिदरा आए थे। शाम करीब सात बजे विधायक तजीन फातिमा की रिहाई हुई है। इस दौरान काफी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।

जेल से निकलकर पूर्व सांसद से मिलीं
जेल से निकलने के बाद विधायक तजीन फातिमा लहरपुर गई। परिवार के साथ इन्होंने पूर्व सांसद कैसर जहां और उनके पति पूर्व विधायक जासमीर अंसारी से मुलाकात की। कुछ देर तक हुई बातचीत के बाद विधायक और उनका परिवार रवाना हो गया।

दस माह बाद जेल से रिहा हुईं 
सपा सांसद आजम खां की पत्नी एवं शहर विधायक डा. तजीन फात्मा दस माह बाद जेल से रिहा हो गई, जबकि आजम खां और उनके पुत्र अब्दुल्ला आजम जेल में ही हैं। तजीन फात्मा को सीतापुर जेल से सोमवार शाम रिहा कर दिया गया। उन पर 34 मुकदमे दर्ज हैं। जिनमें पुलिस आरोप पत्र दाखिल कर चुकी है। प्रदेश में भाजपा सरकार आने पर सपा सांसद आजम खां की मुश्किलें बढ़ गई थीं। कई मामलों में उनकी शिकायत हुई और जांचें शुरू कर दी गईं, लेकिन लोकसभा चुनाव के बाद आजम खां और उनके परिवार पर एक के बाद एक मुकदमे दर्ज हुए।

आजम खां पर करीब सौ मुकदमें हैं, जबकि उनकी पत्नी शहर विधायक तजीन फात्मा पर 34 मुकदमे। पुत्र अब्दुल्ला आजम पर भी कई मुकदमें हैं। आजम खां ने पत्नी और पुत्र के साथ 26 फरवरी 2020 को अदालत में सरेंडर कर दिया था। उन्हें रामपुर जेल भेजा गया था, लेकिन दो दिन बाद ही तीनों को सुरक्षा कारणोँ से सीतापुर जेल भेज दिया गया था। डा. तजीन फात्मा की सभी 34 मामलों में जमानत हो गई है। कुछ मामलों में पहले ही जमानत हो गई थी। तीन दिन पहले शत्रु संपत्ति के मामले में भी जमानत मिल गई। परवाना जेल पहुंचते ही उन्हें सोमवार शाम को सीतापुर जेल से रिहा कर दिया गया। इससे पहले उन्हें लेने के लिए बड़ी संख्या में रामपुर समेत कई जिलों के सपाई पहुंचे थे।

 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!