क्या नीच मंगल देश में आने वाले अमंगल का सूचक है?

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 19 Jun, 2019 11:15 AM

bad effects of mangal

सौर मंडल के ग्रहों में मंगल काफी महत्वपूर्ण ग्रह है। ज्योतिष शास्त्र में मंगल मेष व वृश्चिक राशि के स्वामी माने जाते हैं। मंगल ऊर्जा के प्रतीक हैं। मंगल जातक को जुझारू बनाते हैं। यह सूर्य, चंद्रमा और

ये नहीं देखा तो क्या देखा (Video)

जालंधर (धवन): सौर मंडल के ग्रहों में मंगल काफी महत्वपूर्ण ग्रह है। ज्योतिष शास्त्र में मंगल मेष व वृश्चिक राशि के स्वामी माने जाते हैं। मंगल ऊर्जा के प्रतीक हैं। मंगल जातक को जुझारू बनाते हैं। यह सूर्य, चंद्रमा और बृहस्पति के मित्र हैं तो बुध व केतु के साथ इनका शत्रुवत संबंध है। शुक्र व शनि के साथ इनका संबंध तटस्थ है। मंगल मकर राशि में उच्च के होते हैं तो कर्क राशि में इन्हें नीच का माना जाता है। मंगल दोष से पीड़ित जातक को अपने विवाहित जीवन में कष्टों से लेकर दरिद्रता जैसे दुख उठाने पड़ते हैं। 

PunjabKesari Bad effects of mangal

चंडीगढ़ के ज्योतिषी मदन गुप्ता सपाटु के अनुसार मंगल 22 जून को रात्रि 11.21 बजे मिथुन राशि से कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जोकि मंगल की नीच राशि है। यह 9 अगस्त सुबह 4.32 बजे तक कर्क राशि में रहेंगे। कर्क राशि में मंगल और बुध साथ-साथ गोचर करेंगे। मंगल अपनी नीच राशि में 18 महीने बाद आ रहा है, इस कारण आंधी, तूफान के साथ-साथ जातकों में क्रोध और अहंकार देखने को मिलेगा। वहीं विशेषत: मंगल शनि द्वारा 4 राशियों में नीच भंग राजयोग भी बनेगा, जिससे मिथुन, कन्या, धनु और मीन राशि वालों को विशेष लाभ होता दिख रहा है। 

PunjabKesari Bad effects of mangal

उन्होंने बताया कि लगभग 40 दिनों की मंगल की कर्क राशि में चाल के कारण जुलाई महीने में देश में अराजकता, वैमनस्य, दंगे, सीमा पर जनहानि, मंत्रिमंडल में महत्वपूर्ण फेरबदल, अनुशासनहीनता, धरती पर मौसम परिवर्तन के कारण हानि, भूकम्प के झटके, वर्षा से नुक्सान, किसी लोकप्रिय नेता या अभिनेता का वियोग देश को सहन करना पड़ सकता है। देश की सीमाओं पर पड़ोसी देश से झड़पें हो सकती हैं।

PunjabKesari Bad effects of mangal

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!