बड़ी-ब्राहमणा नगर पालिका के अध्यक्ष पूर्णचंद का इस्तीफा, अध्यक्ष पद के लिए जोड़-तोड़ हुआ शुरू

Edited By Monika Jamwal,Updated: 09 Nov, 2021 11:59 PM

badi brahmana municipality president purnachand resigns

बड़ी-ब्राहमणा नगर पालिका के अध्यक्ष पूर्णचंद ने आज इस्तीफा दे दिया। पूर्णचंद ने आज नगर पालिका के कार्यकारी अधिकारी को अपना त्यागपत्र सौंप दिया।

साम्बा : बड़ी-ब्राहमणा नगर पालिका के अध्यक्ष पूर्णचंद ने आज इस्तीफा दे दिया। पूर्णचंद ने आज नगर पालिका के कार्यकारी अधिकारी को अपना त्यागपत्र सौंप दिया। इस्तीफे के बाद नए अध्यक्ष के लिए जोड़-तोड़ शुरू होगया है। इस्तीफे के कारण के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि कमेटी के ही कुछ सदस्यों द्वारा उन पर दबाव बनाया जा रहा था जिसके उन्होंने इस्तीफा देना ही बेहतार समझा।

 

हालांकि उन्होंने कहा कि उनके नेतृत्व में बड़ी-ब्राहमणा नगर पालिका बेहतरीन काम कर रही थी लेकिन कुछ लोगों को यह रास नहीं आ रहा था जिसके उन्हें पद छोडऩे के लिए विवश किया गया। सनद रहे कि बड़ी-ब्राहमणा नगर पालिका में अध्यक्ष पद अनुसूचित जाति के सदस्य के लिए आरक्षित है। समिति में भाजपा के 7 सदस्य हैं जबकि 5 नेकां समर्थित निदर्लीय और एक निदर्लीय सदस्य है। पूर्व मंत्री सुरजीत सिंह सलाथिया के भाजपा में शामिल हो जाने के बाद अब नेकां समर्थित 5 सदस्यों को भी भाजपा का ही माना जा रहा है। सूत्रों के अनुसार पूर्णचंद से नाराज पार्षद नया अध्यक्ष बनाने के प्रयास में हैं और पूर्व सैनिक पार्षद की लॉटरी लगने की संभावना है। 

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!