Edited By ,Updated: 07 Jan, 2017 01:21 PM
बेंगलुरू और दिल्ली के मुखर्जी नगर में महिलाओं के साथ हुई बदसलूकी का मंजर जहां लोग अभी भूले भी नहीं थे।
नई दिल्ली : बेंगलुरू और दिल्ली के मुखर्जी नगर में महिलाओं के साथ हुई बदसलूकी का मंजर जहां लोग अभी भूले भी नहीं थे, वहीं एक बार फिर से बेंगलूरू का और दिलदहालने वाला मामला सामने आया है जहां बुर्का पहने हुई लड़की को एक मनचले ने अपनी दरिंदगी का शिकार बनाया। आए दिन ऐसी वारदातों और महिलाओं पर हो रहे आत्याचारों का विरोध करने के लिए शनिवार को बेंगलुरू की कुछ महिलाओं और लड़कियों ने सड़क पर ही धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में खड़ी लड़कियों ने अपने-अपने हाथों में पोस्टर ले रखे थे। जिसके जारिए वह अपनी बात समाज के उन रुढि़वादी लोगों के सामने रखने की कोशिश कर रही हैं जो महिलाओं को उनके कपड़ों के साइज को देखकर उनके चरित्र पर सवाल उठाते हैं। समाज के इस बुरे चहरे के खिलाफ सिर्फ महिलाएं ही नहीं बल्कि पुरुष भी खड़े दिखाई दिए। जो की इन तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है।
बेंगलुरू में 31 दिसंबर की रात मुखर्जी नगर में बत्रा सिनेमा के पास युवकों ने बाइक पर जा रही एक लड़की से छेड़छाड़ का प्रयास किया था। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने युवकों को ऐसा करने से रोका और कुछ को पकड़ भी लिया था। इसके बाद हंगामा कर रहे युवकों ने फोन कर अपने अन्य दोस्तों को वहां बुला लिया और पुलिस पर हमला कर आरोपियों को छुड़ा ले गए। हालांकि महिलाओं से हुई छेड़छाड़ के मामले पर विवादित बयान देने के लिए परमेश्वरा को खूब आलोचना भी झेलनी पड़ी, उन्होंने कहा था कि ऐसी घटनाएं तो होती रहती हैं। वहीं समाजवादी पार्टी के नेता अबु आजमी ने छेड़छाड़ के लिए उल्टे महिलाओं को ही दोष दिया था।