बैंकों की हड़ताल,  बैंक कर्मचारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

Edited By Monika Jamwal,Updated: 21 Dec, 2018 04:07 PM

bank employees protest against centre govt

वेतन वृद्धि और अन्य मांगों को लेकर राष्ट्रीय बैंक आज हड़ताल पर हैं। इसी कड़ी में आज में जम्मू में भी स्टेट बैंक के कर्मचारियों ने केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन किया।

जम्मू: वेतन वृद्धि और अन्य मांगों को लेकर राष्ट्रीय बैंक आज हड़ताल पर हैं।  इसी कड़ी में आज में जम्मू में भी स्टेट बैंक के कर्मचारियों ने केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि  सरकार जो नीतिया अपना रही है उससे बैंक कर्मचारी त्रस्त हंै। जिस प्रकार केंद्र सरकार बैंकों को मर्ज कर रही है उससे बैंक  घाटे पर चल रहे हैं।
कर्मचारियों ने कहा कि छठे और सातवें वेतन आयोग में जो नियम अपनाए गये थे उसी  के तहत हमारा वेतन तय किया जाए लेकिन सरकार जो वेतन तय कर रही है वो हमे मंजूर नहीं है।

बैंको की हड़ताल से उपभोक्ताओं को नुकसान हो सकता है। शनिवार को महीने का चौथा शनिवार है और बैंकों में अवकाश होगा। रविवार को भी अवकाश रहेगा। सोमवार को बैंक खुलेंगे पर मंगलवार को क्रिसमिस का अवकाश है। ऐसे में अब सोमवार को बैंकों में काफी भीड़ रहेगी।
 
 

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!