शौचालय घोटालाः बक्सर से बैंक मैनेजर की हुई गिरफ्तारी

Edited By Punjab Kesari,Updated: 10 Nov, 2017 11:08 AM

bank manager arrest from buxar

बिहार में बहुचर्चित सृजन घोटाले के बाद शौचालय घोटाला उजागर हुआ है। इस घोटाले में पहली गिरफ्तारी स्टेट बैंक के शाखा प्रबंधक शिव कुमार झा की हुई है, जिन्हें बक्सर से गिरफ्तार किया गया। जानकारी के अनुसार, शिव कुमार झा पर आरोप लगाया है कि उन्होंने इस...

पटना: बिहार में बहुचर्चित सृजन घोटाले के बाद शौचालय घोटाला उजागर हुआ है। इस घोटाले में पहली गिरफ्तारी स्टेट बैंक के शाखा प्रबंधक शिव कुमार झा की हुई है, जिन्हें बक्सर से गिरफ्तार किया गया।

जानकारी के अनुसार, शिव कुमार झा पर आरोप लगाया है कि उन्होंने इस घोटाले के दो मुख्य आरोपियों के साथ मिलकर बिना हस्ताक्षर के एक दर्जन से अधिक चेक पास कर एनजीओ के खाते में डाल दिए थे। घोटाले के मास्टरमाइंड पीएचईडी विभाग के तत्कालीन कार्यपालक अभियंता विनय कुमार सिन्हा और कैशियर बिटेस्वर फिलहाल फरार हैं।

शौचालय घोटाले के उजागर होने के बाद से विपक्ष द्वारा लगातार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा जा रहा है। प्रमुख विपक्षी पार्टी राजद के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने इस घोटाले की उच्चतरीय जांच की मांग की है।

बता दें कि घोटाले में शौचालय बनाने का पैसा सीधे लाभार्थी के खातों के बदले कुछ एनजीओ और दो व्यक्तियों के खाते में ट्रांसफर किया गया। पटना के जिला अधिकारी द्वारा इस सम्बन्ध में प्राथमिकी दर्ज करवाने पर यह मामला संज्ञान में आया। 

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!