कर्नाटक में आज से बसवराज बोम्मई का शासन, 23वें मुख्यमंत्री के रूप में ली शपथ

Edited By Seema Sharma,Updated: 28 Jul, 2021 01:50 PM

basavaraj bommai takes oath as karnataka cm

बसवराज बोम्मई ने कर्नाटक के 23वें मुख्यमंत्री के रूप में बुधवार को शपथ ली। राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने राजभवन में बोम्मई को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। निवर्तमान मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने बोम्मई को नए मुख्यमंत्री के रूप में चुने जाने पर बधाई...

नेशनल डेस्क: बसवराज बोम्मई ने कर्नाटक के 23वें मुख्यमंत्री के रूप में बुधवार को शपथ ली। राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने राजभवन में बोम्मई को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। निवर्तमान मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने बोम्मई को नए मुख्यमंत्री के रूप में चुने जाने पर बधाई दी और विश्वास व्यक्त किया कि वह विकास के पथ पर कर्नाटक का नेतृत्व करेंगे। येदियुरप्पा ने ट्वीट किया कि बोम्मई को कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री के रूप में चुने जाने पर बधाई। मुझे विश्वास है कि आप कर्नाटक को विकास के पथ पर ले जाएंगे और राज्य के लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करेंगे।

PunjabKesari

एक अन्य ट्वीट में येदियुरप्पा ने बोम्मई को उनके कुशल और सफल प्रदर्शन के लिए बधाई दी। येदियुरप्पा ने कहा कि बोम्मई उन्हें हार्दिक बधाई। लाखों कार्यकर्ताओं के आशीर्वाद से, पार्टी के सभी नेताओं के समर्थन से, मैं बोम्मई के कुशल और सफल प्रदर्शन की कामना करता हूं। बोम्मई ने आज अपने दिन की शुरुआत अंजनेया स्वामी मंदिर में पूजा-अर्चना करके की और अपने निवास को लौट गए। बाद में उन्होंने मल्लेश्वरम स्थित भाजपा के राज्य मुख्यालय का दौरा किया जहां पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नलिन कुमार कतील ने उनका स्वागत किया। जहां उन्होंने भारत माता के चित्र पर पुष्पांजलि भी अर्पित की।

PunjabKesari

इससे पूर्व येदियुरप्पा के इस्तीफे के एक दिन बाद मंगलवार को बसवराज बोम्मई को राज्य का नया मुख्यमंत्री घोषित कर दिया गया। बोम्मई को मंगलवार को सर्वसम्मति से कर्नाटक भाजपा विधायक दल का नेता चुन लिया गया। 61 साल के बोम्मई को पार्टी की बैठक में भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया, जिसमें कर्नाटक इकाई के प्रभारी अरुण सिंह, केंद्रीय पर्यवेक्षक धर्मेंद्र प्रधान और जी किशन रेड्डी ने हिस्सा लिया। बैठक में निवर्तमान मुख्यमंत्री येदियुरप्पा और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नलिन कुमार कतील भी शामिल हुए।

PunjabKesari

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!