बवाना आग: CM ने किया मृतक के परिजानों को 5-5 लाख रुपए मुआवजे का ऐलान

Edited By Punjab Kesari,Updated: 21 Jan, 2018 09:51 AM

bawana fire  cm announces 5 5 lakh compensation to deceased relatives

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बवाना औद्योगिक प्रक्षेत्र में तीन फैक्ट्रियों में अचानक आग लगने से मारे गए 17 लोगोंं के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपए मुआवजा देने की घोषणा की। केजरीवाल ने घटना स्थल की मुआयना करने के बाद संवाददाताओंसे कहा कि...

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बवाना औद्योगिक प्रक्षेत्र में तीन फैक्ट्रियों में अचानक आग लगने से मारे गए 17 लोगोंं के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपए मुआवजा देने की घोषणा की। केजरीवाल ने घटना स्थल की मुआयना करने के बाद संवाददाताओंसे कहा कि दिल्ली सरकार आगजनी में मारे गए 17 लोगों के परिजनों को पाच-पांच लाख रुपए मुआवजा देगी। इसके अलावा घायलों को एक जलाख रुपए भी देगी। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आग लगने की घटना पर दु:ख व्यक्त किया है। मोदी ने ट्वीट किया कि मृतकों के परिजनों के प्रति मेरी गहन संवदेना। मैं घटना में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा है कि उनका विभाग भी स्थिति पर नजर रखे हुए हैं।
PunjabKesari

सफदरजंग मदद देने के लिए तैयार: नड्डा
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा ने कहा कि दिल्ली के बवाना इलाके में एक पटाखा भंडारण इकाई में लगी आग में घायल हुए लोगों को हर तरह की सहायता उपलब्ध कराने के लिए एम्स और सफदरजंग अस्पताल तैयार हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने अस्पतालों से उनकी आपातकालीन सेवाओं को भी तैयार रखने को कहा है।          नड्डा ने ट्वीट किया, ‘‘मैंने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के सभी अधिकारियों को तत्काल सहायता मुहैया कराने के निर्देश दिए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव ने दिल्ली के मुख्य सचिव से बात की है। एम्स ट्रॉमा सेंटर और सफदरजंग अस्पताल की बर्न यूनिट हर तरह की मदद के लिए तैयार है।’’

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!