ऑफ द रिकॉर्डः चुनावों से पहले कई नौकरशाह इधर-उधर

Edited By Seema Sharma,Updated: 12 Mar, 2019 08:53 AM

before the elections many bureaucrats here and there

सचिवों को बड़े पैमाने पर इधर-उधर करने के बाद अब पी.एम.ओ. की बारी है। जानकारी के अनुसार भास्कर चंद्रा, जो पश्चिम बंगाल काडर के आई.ए.एस. अधिकारी हैं और वर्तमान में पी.एम. के सैक्रेटरी हैं, को अल्पकाल का सेवा विस्तार दिया जा सकता है।

नेशनल डेस्कः सचिवों को बड़े पैमाने पर इधर-उधर करने के बाद अब पी.एम.ओ. की बारी है। जानकारी के अनुसार भास्कर चंद्रा, जो पश्चिम बंगाल काडर के आई.ए.एस. अधिकारी हैं और वर्तमान में पी.एम. के सैक्रेटरी हैं, को अल्पकाल का सेवा विस्तार दिया जा सकता है। वह इसी साल 31 मार्च को रिटायर हो रहे हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक पी.एम. के नए चहेते को 3 महीने का विस्तार मिल सकता है। कयास लगाए जा रहे हैं कि अगर मोदी दोबारा पी.एम. बने तो उन्हें पूरा सेवा विस्तार दिया जा सकता है। मौजूदा समय में भास्कर चंद्रा नृपेंद्र मिश्र, पी.के. मिश्रा व अजीत डोभाल के बाद सबसे शक्तिशाली नौकरशाह के रूप में उभरे हैं। लोकसभा चुनावों व आचार संहिता के मद्देनजर मोदी ने कई श्रृंखलाबद्ध नियुक्तियां की हैं। इन सबमें सबसे मुख्य है 1986 के बैच के आई.ए.एस. अधिकारी की नियुक्ति जिन्हें पशुपालन विभाग से अलग हुए मत्स्य विभाग का पहला सचिव बनाया गया है।

इस अधिकारी को पिछले साल 19 जुलाई को सचिव स्तर के पद के लिए नामांकित किया गया था। इसी क्रम में आगे भूमि संसाधन, सड़क व परिवहन और महिला व बाल विकास विभाग में 3 ओ.एस.डी. की नियुक्ति की गई है। आर. भूरिल को भूमि संसाधन विभाग का सचिव बनाया गया है जो ए.के. सिंह का स्थान लेंगे। इसी तरह संजीव रंजन सड़क एवं परिवहन विभाग के सचिव बनाए गए हैं, जो वाई.एस. मलिक की जगह लेंगे।

रविंद्र पंवार को महिला व बाल विभाग का सचिव बनाया गया है जो राकेश श्रीवास्तव की जगह लेंगे। ए.के. सिंह, वाई.एस. मलिक व राकेश श्रीवास्तव ये तीनों इस महीने के अंत में रिटायर हो रहे हैं। इसी क्रम में आगे नागेंद्र नाथ सिन्हा को एन.एच.आई.डी.सी.एल. के एम.डी. के अतिरिक्त कार्यभार के साथ एन.एच.ए.आई. का नया चेयरमैन बनाया गया है। अब यह सवाल पैदा हो रहा है कि अब एन.एच.आई.डी.सी.एल. का नया एम.डी. किसे बनाया जाएगा। इन सब में सबसे चौंकाने वाली नियुक्ति है 1985 के बैच के आई.ए.एस. अधिकारी पी.वी. रमेश की जिन्हें राष्ट्रीय अभिलेखागार विभाग में डी.जी. बनाया गया है।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!