निर्मला का बजट: एक अमीर भारतीय होने की बजाय NRI होना बेहतर

Edited By vasudha,Updated: 06 Jul, 2019 03:56 PM

being nri rather than a rich indian

केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किए गए अाम बजट में अमीर लाेगों पर भारी टैक्स लगाया गया है। इसको देखते हुए कुछ अमीर लोगों ने कहा कि एक धनी नागरिक होने की बजाय  प्रवासी भारतीय होना बहतर है...

नेशनल डेस्क: केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किए गए अाम बजट में अमीर लाेगों पर भारी टैक्स लगाया गया है। इसको देखते हुए कुछ अमीर लोगों ने कहा कि एक धनी नागरिक होने की बजाय  प्रवासी भारतीय होना बहतर है। करोड़पति भारतीयों के लिए मोदी सरकार के बजट में करोड़ों की दर बढ़ा दी गई है। जो 2 करोड़ से ज्यादा कमाते हैं तो उन्हे 3 से 7 प्रतिशत कर देना होगा। 
PunjabKesari
अगर आपकी कर योग्य आय 2 से 5 करोड़ के करीब है तो इस पर सरचार्ज 15 से बढ़कर 25 प्रतिशत हो जाएगा। 2019 के बजट में इस बात को लेकर असमंजस की स्थिति बन गई है कि क्या आप एक सुपर धनी भारतीय हैं। क्या भरत सरकार आपको देश में चाहती है या नहीं। या फिर सरकार चाहती है कि आप एनआरआई बन जाओ। 2 और 5 करोड़ के बीच कर कर योग्य आय पर सरचार्ज 25 प्रतिशत बढ़ने का अर्थ है कि आपके कर की दर 39 प्रतिशत तक पहुंच जाएगी। और अगर आपकी कर योग्य आय 5 करोड़ से अधिक होगी तो सरचार्ज 15 से बढ़कर 37 हो जाएगा।
 PunjabKesari

भारत में 81,344 लोग ऐसे हैं जिनकी 2017-18 वर्ष की गणना में कुल आय 1 करोड़ों या इससे अधिक थी। आयकर विभाग के आंकड़ों के अनुसार इनमें से 6,361 लोग ऐसे हैं जो 5  करोड़ रूपए से अधिक कमाते हैं। पिछले कई सालों से सुपर धनी भारतीयों की संख्या हजारों में थी इनमें से बहुत से लोग देश को छोड़कर उन देशों में जा बसे जहां कर की दरें कम है। मॉर्गन स्टेनली रिपोर्ट के अनुसार 2014-17 के बीच भारत से 23,000 डालर करोड़पति हैं जो देया से बाहर चले गए हैं। इनमें सभी की संपत्ति 7 करोड़ या इससे अधिक है। पिछले साल भी 5,000 भारतीय भारत को छोड़कर दूसरे देशों में बस गए थे।
 PunjabKesari

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!