बंगाल विधानसभा चुनावः कांग्रेस ने जारी की 13 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट

Edited By Pardeep,Updated: 07 Mar, 2021 05:34 AM

bengal assembly elections congress released first list of 13 candidates

कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को 13 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की। पार्टी उम्मीदवारों की सूची में पश्चिम बंगाल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता नेपाल महतो का नाम भी शामिल है जो अपनी वर्तमान

नई दिल्लीः कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को 13 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की। पार्टी उम्मीदवारों की सूची में पश्चिम बंगाल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता नेपाल महतो का नाम भी शामिल है जो अपनी वर्तमान सीट बाघमुंडी से चुनाव लड़ेंगे। कांग्रेस पश्चिम बंगाल में वाम दलों और इंडियन सेक्युलर फ्रंट के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है। 
PunjabKesari
गठबंधन में बनी सहमति के मुताबिक, कांग्रेस 2016 की तरह इस बार भी 92 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। पश्चिम बंगाल में आठ चरणों में मतदान होगा। राज्य में 27 मार्च, एक अप्रैल, छह अप्रैल, दस अप्रैल, 17 अप्रैल, 22 अप्रैल, 26 अप्रैल और 29 अप्रैल को अलग-अलग क्षेत्रों में वोट डाले जाएंगे। इससे पहले बीजेपी ने भी बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए अपनी लिस्ट जारी की थी। बीजेपी ने पहली लिस्ट में कुल 57 सीटों के लिए उम्मीदवार घोषित किए।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!