बंगाल उपचुनाव : कांग्रेस और माकपा एक साथ उपचुनाव लड़ेंगे

Edited By shukdev,Updated: 09 Aug, 2019 11:49 PM

bengal by election congress and cpi m together to contest by election

पश्चिम बंगाल में भाजपा और तृणमूल कांग्रेस की बढ़त को रोकने की मंशा से कांग्रेस और माकपा ने तीन विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए आपस में साझेदारी करने का फैसला किया है। देर शाम हुई बैठक में दोनों दलों की राज्य इकाइयों ने यह फैसला किया कि...

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में भाजपा और तृणमूल कांग्रेस की बढ़त को रोकने की मंशा से कांग्रेस और माकपा ने तीन विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए आपस में साझेदारी करने का फैसला किया है। देर शाम हुई बैठक में दोनों दलों की राज्य इकाइयों ने यह फैसला किया कि कांग्रेस उत्तरी दिनाजपुर में कालियागंज और पश्चिम मिदनापुर जिले की करीमपुर सीट से उप चुनाव लड़ेगी, वहीं माकपा नीत वाम मोर्चा नादिया जिले के करीमपुर सीट से उप चुनाव लड़ेगा।

पश्चिम बंगाल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सामेन मित्रा ने बताया कि आज यह तय हुआ है कि कांग्रेस दो सीटों पर जबकि माकपा एक सीट पर उप चुनाव में मैदान में उतरेगी। कांग्रेस-माकपा गठबंधन से बंगाल की राजनीति में नया सवेरा आएगा। हम साथ मिलकर भाजपा और तृणमूल कांग्रेस की साम्प्रदायिक राजनीति को हराएंगे। वहीं माकपा नेतृत्व इसे सिर्फ सीटों का बंटवारा बता रहा है।

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!