गुजरातियों और राजस्थानियों को निकाल दिया जाए तो महाराष्ट्र में पैसा नहीं बचेगा: राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी

Edited By Anu Malhotra,Updated: 30 Jul, 2022 12:00 PM

bhagat singh koshyari maharashtra rajasthan economic state

राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने चेताया कि यदि गुजराती और राजस्थानी मुंबई और ठाणे से बाहर चले गए तो महाराष्ट्र में पैंसा नहीं बचेगा और मुंबई देश की आर्थिक राजधानी नहीं रहेगी। राज्यपाल ने शुक्रवार शाम को यहां एक कार्यक्रम में मारवाड़ी और गुजराती समुदायों...

मुंबई : राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने चेताया कि यदि गुजराती और राजस्थानी मुंबई और ठाणे से बाहर चले गए तो महाराष्ट्र में पैंसा नहीं बचेगा और मुंबई देश की आर्थिक राजधानी नहीं रहेगी। राज्यपाल ने शुक्रवार शाम को यहां एक कार्यक्रम में मारवाड़ी और गुजराती समुदायों की प्रशंसा करते हुए कहा कि वे जहां भी जाते हैं वहां के विकास के लिए अस्पतालों और स्कूलों की स्थापना करते हैं।

 यदि मुंबई और ठाणे से गुजरातियों और राजस्थानियों को निकाल दिया जाए तो महाराष्ट्र में पैसा नहीं बचेगा और न ही मुंबई आर्थिक राजधानी कहलायेगी। शिवसेना और कांग्रेस दोनों ने राज्यपाल की टिप्पणियों पर मराठी समुदाय के अपमान बताया और अपनी-अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की। राज्यपाल के इस बयान को लेकर शिवसेना ने जबरदस्त प्रतिक्रिया व्यक्त की। 

शिवसेना के प्रवक्ता संजय राउत ने ट्विटर पर लिखा है कि महाराष्ट्र में भाजपा प्रायोजित मुख्यमंत्री आने से मराठी लोगों का अपमान किया जाने लगा है।  राउत ने कहा है कि यह मराठी मेहनतकशों का अपमान है। कांग्रेस प्रवक्ता सचिन सावंत ने भी कहा है कि यह मराठी समुदाय के लोगों को घोर अपमान है। राज्य के राज्यपाल उसी राज्य के लोगों को बदनाम करते हैं। उनके रहते राज्यपाल की संस्था का स्तर और महाराष्ट्र की राजनीतिक परंपरा का पतन हुआ है, लेकिन महाराष्ट्र का भी लगातार अपमान किया गया है। 

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!