अमेरिका में बोले भागवत, हजारों साल से प्रताड़ित हो रहे हैं हिंदू

Edited By Yaspal,Updated: 08 Sep, 2018 08:22 AM

bhagwat in america hindus should come together for a better society

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत ने शुक्रवार को हिन्दु समुदाय से एकजुट होकर मानव कल्याण के लिए काम करने की अपील की...

शिकागोः राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत ने शुक्रवार को हिन्दु समुदाय से एकजुट होकर मानव कल्याण के लिए काम करने की अपील की। विश्व हिन्दू सम्मेलन में करीब 2,500 लोगों को संबोधित करते हुए भागवत ने कहा कि हिन्दू समाज में प्रतिभावान लोगों की संख्या सबसे ज्यादा है।

PunjabKesari

हिन्दू सिद्धांत से प्रेरित अपने संबोधन में भागवत ने कहा, ‘लेकिन वे कभी साथ नहीं आते हैं। हिन्दुओं का साथ आना अपने आप में मुश्किल है। उन्होंने कहा कि हिन्दू हजारों वर्षों से प्रताडि़त हो रहे हैं क्योंकि वे अपने मूल सिद्धांतों का पालन करना और आध्यात्मिकता को भूल गए हैं। सभी लोगों के साथ आने पर जोर देते हुए भागवत ने कहा, हमें साथ आना होगा।

PunjabKesari

भागवत ने ये भी कहा कि हमारे मूल्य ही आज की तारीख में सार्वजनिक मूल्य बन गए हैं। इसे ही हिंदू मूल्य कहते हैं। हर तरह की परिस्थितियों में हम आध्यात्मिक गुरु की तरह हैं। उन्होंने कहा कि पैसा ही सब कुछ नहीं होता। हमारे पास ज्ञान और बुद्धि है, लेकिन हमें अपने संस्कार नहीं भूलने चाहिए। हम अक्सर एक-दूसरे के साथ मिलकर काम करने को भूल जाते हैं। 
 

PunjabKesari

बता दें कि 7 सितंबर से 9 सितंबर, 2018 तक शिकागो में विवेकानंद के भाषण के 125 साल पूरे होने के मौके पर इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। 11 सितंबर 1893 को स्वामी विवेकानंद ने शिकागो में आयोजित विश्व धर्म संसद में ऐतिहासिक भाषण दिया था, जिसकी 125वीं वर्षगाठ को अवसर पर विश्व हिंदू सम्मेलन का आयेजन किया गया है।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!