covaxin बनाने वाली भारत बॉयोटेक के 50 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव, लोग बोले-उनको टीका क्यों नहीं लगाया

Edited By Seema Sharma,Updated: 14 May, 2021 10:00 AM

bharat biotech 50 employees corona positive

दवा बनाने वाली कंपनी भारत बायोटेक के 50 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। कंपनी की संयुक्त प्रबंध निदेशक सुचित्रा ईला ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। वहीं ईला के इस ट्वीट के बाद सोशल मीडिया पर लोग इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कुछ लोग तारीफों...

नेशनल डेस्क: दवा बनाने वाली कंपनी भारत बायोटेक के 50 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। कंपनी की संयुक्त प्रबंध निदेशक सुचित्रा ईला ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। वहीं ईला के इस ट्वीट के बाद सोशल मीडिया पर लोग इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कुछ लोग तारीफों के पुल बांध रहे थे तो कुछ आलोचना कर रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि कोवैक्सीन लोगों की जिंदगी बचा रही है जबकि कुछ ने सवाल किया कि कर्मचारियों को टीका क्यों नहीं लगाया गया। covid-19 रोधी टीके कोवैक्सीन की आपूर्ति बाधित होने पर कुछ नेताओं की टिप्पणियों पर ईला ने ट्वीट किया, ‘‘टीम के लिए यह सुनना बहुत दिल तोड़ने वाला है कि कुछ राज्य हमारे इरादों की शिकायत कर रहे हैं।

PunjabKesari

covid के कारण हमारे 50 कर्मचारी काम नहीं कर रहे हैं, फिर भी हम महामारी को फैलने से रोकने के लिए लगाए लॉकडाउन में आपके लिए चौबीसों घंटे काम कर रहे हैं।'' उनके ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए एक उपयोगकर्ता ने लिखा, ‘‘आपके 50 कर्मचारी covid-19 से संक्रमित कैसे हो गए? उन्हें टीका क्यों नहीं लगाया गया? साथ ही अस्थायी आधार पर और लोगों की भर्ती क्यों नहीं कर रहे? एक अन्य नागरिक ने लिखा, ‘‘आपको शुक्रिया कहना चाहते हैं। मेरे दादा-दादी 75 साल से अधिक उम्र के हैं और उन्होंने पांच हफ्ते पहले पहला टीका लगवाया, दो हफ्ते पहले दोनों कोविड से संक्रमित पाए गए। उन्हें केवल हल्का बुखार है, आज वे संक्रमित नहीं पाए गए, वे स्वस्थ हो रहे हैं और उन्हें कोई खास दिक्कत नहीं है।''

 

एक अन्य उपयोगकर्ता ने लिखा, ‘‘भारत के हर कोने तक टीके पहुंचाने के लिए कड़ी मेहनत और प्रतिबद्धता के लिए शुक्रिया भारत बायोटेक।'' एक और उपयोगकर्ता ने कहा, ‘‘अगर आप कहते हैं कि आपके कर्मचारी कोविड से बीमार है तो यह आपके टीके की क्षमता के बारे में बताता है।'' ईला ने बताया कि 18 राज्यों को छोटी-छोटी खेप में कोवैक्सीन मिले हैं। हैदराबाद स्थित कंपनी आंध्र प्रदेश, हरियाणा, ओडिशा, असम, जम्मू कश्मीर, तमिलनाडु, बिहार, झारखंड और दिल्ली समेत 18 राज्यों को कोवैक्सीन की आपूर्ति कर रही है। अन्य राज्य छत्तीसगढ़, कर्नाटक, तेलंगाना, त्रिपुरा, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल हैं।

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!