राजस्थान पहुंची कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने किया स्वागत

Edited By Yaspal,Updated: 04 Dec, 2022 08:13 PM

bharat jodo yatra of congress reached rajasthan welcomed by cm gehlot

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व वाली भारत जोड़ो यात्रा कांग्रेस शासित राजस्थान में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट के मध्य पनपे कटुता और उत्साह के बीच रविवार शाम को प्रवेश कर गई

नेशनल डेस्कः कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व वाली भारत जोड़ो यात्रा कांग्रेस शासित राजस्थान में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट के मध्य पनपे कटुता और उत्साह के बीच रविवार शाम को प्रवेश कर गई। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और उनके साथ हिन्दी भाषी मध्यप्रदेश से चलने वाले साथियों का पारंपरिक राजस्थानी संस्कृति में झालावाड़ शहर से लगभग 40 किलोमीटर दूर चवली चौराहा में भव्य स्वागत किया गया।

चवली मध्यप्रदेश के आगर-मालवा जिले के साथ सीमा साझा करने वाला अंतिम गांव है। चवली चौराहा (झालरापाटन) में यात्रा के आगमन से कुछ घंटे पहले यात्रा के भव्य स्वागत के लिए उस स्थान पर स्थानीय ग्रामीणों का सैलाब उमड़ पड़ा है। यहां हरी कालीन, मंच, ढोल-नगाड़ों और डीजे की व्यवस्था की गई है। पूरे इलाके में अलग-अलग जगहों के पुलिसकर्मियों के साथ सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। गांधी के स्वागत के लिए मार्ग के दोनों किनारों पर होर्डिंग लगाये गये हैं।

रास्ते में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट के होर्डिंग और बैनर के अलावा स्थानीय नेताओं के पोस्टर भी लगे हैं। बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता पार्टी के झंडे लेकर कार्यक्रम स्थल पर पहुंच गए हैं। यात्रा मध्यप्रदेश से भाजपा के गढ़ झालावाड़ से राज्य में प्रवेश करेगी और 17 दिनों में 500 किमी की दूरी तय करेगी। यह पहला मौका है जब यात्रा ने कांग्रेस शासित राज्य में प्रवेश किया है।

यात्रा से पहले, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सचिन पायलट ने मुख्यमंत्री पद को लेकर चल रही रस्साकसी और मतभेद के बीच एकजुट चेहरा पेश किया है। राजस्थान में यात्रा को प्रभावित करने की आशंकाओं को खारिज करते हुए पायलट ने रविवार को पीटीआई-भाषा को बताया कि पार्टी की राज्य इकाई "पूरी तरह से एकजुट" है और यह सुनिश्चित करने पर ध्यान केंद्रित किया गया है कि यात्रा अन्य राज्यों की तुलना में अधिक सफल हो।

राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री ने कहा कि यह यात्रा अगले 12 महीने में होने वाले चुनाव के प्रयासों को और आगे की ओर बढ़ाएगी। गहलोत सरकार ने गुर्जर नेता विजय सिंह बैंसला को भी शांत कर दिया है। बैंसला ने हाल ही में उनकी लंबित मांगों पर राज्य सरकार के प्रतिनिधिमंडल के साथ कई बैठकें की। बैंसला ने हाल ही में आरक्षण और अन्य मुद्दों के संबंध में अपनी लंबित मांग को लेकर यात्रा को बाधित करने की धमकी दी थी। बैंसला ने यात्रा के खिलाफ अपना विरोध वापस ले लिया है।

प्रदेश कांग्रेस प्रमुख गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि झालावाड़ में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। डोटासरा ने कहा, ‘‘हम सभी आज भारत जोड़ो यात्रा का स्वागत करने के लिए तैयार हैं। सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। प्रदेश में यह ऐतिहासिक यात्रा होगी। पार्टी कार्यकर्ताओं के अलावा राज्य के लोगों में भी इस यात्रा को लेकर खासा उत्साह है।''

झालावाड़ पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के प्रभाव वाला भाजपा का गढ़ है। वह झालावाड़ के झालरापाटन विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करती हैं। इस जिले की चारों विधानसभा सीटें भाजपा के पास हैं और राजे के बेटे दुष्यंत सिंह झालावाड़ लोकसभा सीट से सांसद हैं। यात्रा के प्रवेश से एक दिन पहले पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने राहुल गांधी के स्वागत में शनिवार को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक वीडियो जारी किया।

पायलट ने वीडियो में कहा ‘‘पूरा राजस्थान राहुल जी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिए तैयार है। क्या आप आ रहे हैं?" वीडियो में उन्हें जूते का फीता बांधते, शरीर को फैलाते, चश्मा ठीक करते और दौड़ते हुए दिखाया गया है उनके साथ और भी लोग जुड़ते दिखाये गए है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस जिले में कांग्रेस के राष्ट्रीय स्तर के नेता कम ही आते हैं। राहुल गांधी यात्रा की राजस्थान यात्रा की शुरुआत सोमवार को सुबह छह बजे काली तलाई (झालरापाटन) से करेंगे। 14 किमी की दूरी तय कर वह सुबह 10 बजे बाली बोरडा चौराहा पहुंचेंगे।

भोजनावकाश के बाद यात्रा दोपहर 3.30 बजे नाहरडी से पुन: प्रारंभ होगी और शाम 6.30 बजे चंद्रभागा चौराहा पहुंचेगी। कांग्रेस नेता शाम को चंद्रभागा चौराहा (झालरापाटन) में कॉर्नर मीटिंग करेंगे ओर झालावाड़ के खेल संकुल में रात्रि विश्राम करेंगे। राजस्थान पहला कांग्रेस शासित राज्य है जहां यात्रा प्रवेश कर रही है। गांधी 21 दिसंबर को हरियाणा में प्रवेश करने से पहले 17 दिनों में राजस्थान के झालावाड़, कोटा, बूंदी, सवाई माधोपुर, दौसा और अलवर जिलों में लगभग 500 किलोमीटर की यात्रा करेंगे। गांधी 15 दिसंबर को दौसा के लालसोट में किसानों के साथ संवाद करने और 19 दिसंबर को अलवर के मालाखेड़ा में एक जनसभा को संबोधित करेंगे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!