आज एमपी में एंट्री करेगी ‘भारत जोड़ो यात्रा’, प्रियंका होंगी शामिल, मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ में पढ़ें देश की बड़ी खबरें

Edited By Parveen Kumar,Updated: 23 Nov, 2022 05:27 AM

bharat jodo yatra will enter mp today priyanka will be included

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा बुधवार से मध्य प्रदेश में चार दिनों के लिए ‘भारत जोड़ो यात्रा' में शामिल होंगी।

नेशनल डेस्क : कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा बुधवार से मध्य प्रदेश में चार दिनों के लिए ‘भारत जोड़ो यात्रा' में शामिल होंगी। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने मंगलवार सुबह ट्वीट कर यह जानकारी दी। उन्होंने कहा, "भारत जोड़ो यात्रा के लिए आज भी विश्राम का दिन है। कल यात्रा बुरहानपुर के पास मध्यप्रदेश में प्रवेश करेगी। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वहां 4 दिनों के लिए यात्रा में शामिल होंगी।" बीते सात सितंबर से आरंभ हुई ‘भारत जोड़ो यात्रा' में अब तक प्रियंका गांधी शामिल नहीं हुई थीं।

मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ में पढ़ें देश की बड़ी खबरें-
मुंबई पुलिस को मिली पीएम मोदी को जान से मारने की धमकी

गुजरात विधानसभा चुनाव को लेकर जहां भाजपा जोरों- शोरों से प्रचार में जुटी है वहीं पीएम मोदी को जान से मारने की धमकी मिली है। दरअसल, मुंबई पुलिस के ट्रैफिक विभाग को एक आडियो मैसेज भेजा गया है जिसमें कहा गया है कि पीएम मोदी को मारने के लिए दाऊद इब्राहिम की डी कंपनी के दो गुर्गों को काम सौंपा गया है। पीएम मोदी को जान से मारने की धमकी मिलने की इस खबर के बाद मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच की टीम सतर्क हो गई है। बता दें कि मुंबई ट्रैफिक पुलिस के वॉट्सएप नंबर पर यह ऑडियो मैसेज आया है।

AAP का अनोखा कैंपेन, मैजिक शो और नुक्कड़ नाटक के जरिए मांगेगी वोट
दिल्ली में चार दिसंबर को होने वाले नगर निगम चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी (आप) ने बुधवार से दूसरे चरण के प्रचार के दौरान मतदाताओं को लुभाने के लिए ‘गिटार शो' और ‘मैजिक शो'व स्टार प्रचारकों की 1,000 नुक्कड़ सभाएं आयोजित करने की योजना बनाई है। चुनाव प्रचार के पहले चरण में 'एमसीडी में भी केजरीवाल' थीम के तहत आप के उम्मीदवारों ने जुलूसों, सार्वजनिक सभाओं व घर-घर प्रचार का अभियान चलाया। ‘आप' की दिल्ली इकाई के संयोजक गोपाल राय ने मंगलवार को कहा कि आप 23 नवंबर से 2 दिसंबर तक दिल्ली नगर निगम के सभी 250 वार्डों में 1,000 ‘नुक्कड़ सभाएं' ​​आयोजित करेगी।

दिसंबर में ममता बनर्जी होंगी गिरफ्तार! बीजेपी विधायक का दावा
भाजपा विधायक अग्निमित्रा पॉल के बयान के बाद पश्चिम बंगाल की सियासत में भूचाल आना तय है। अग्निमित्रा ने दावा किया है कि इस साल दिसंबर के बाद बंगाल में टीएमसी सरकार नहीं होगी।  उन्होंन कहा कि यहां ‘बड़ा खेला’ होगा। पॉल ने दावा किया कि टीएमसी के 30 से अधिक विधायक भाजपा के संपर्क में हैं और ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली सरकार का अस्तित्व दांव पर है। भाजपा विधायक ने आगे बताया कि दिसंबर में यहां ‘बड़ा खेला’ होगा। 30 से अधिक विधायक हमारी पार्टी के संपर्क में हैं।

गुजरात चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस को लगा एक और झटका
गुजरात में विधानसभा चुनाव के पहले चरण में वोटिंग के महज अब 8 दिन शेष रह गए हैं। लेकिन इस बीच नेताओं का पाला बदलना जारी है। राहुल गांधी की जनसभा के एक दिन बाद गुजरात में कांग्रेस का एक और विकेट गिर गया। गुजराज की देहगाम से विधायक रहीं कामिनीबा राठौड़ कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हो गईं। कामिनीबा 2012 से 2017 तक विधायक रहीं। इससे पहले उन्होंने एक ऑडियो जारी कर कांग्रेस पर पैसे लेकर टिकटें बेचने का आरोप लगाया था। उन्‍होंने कहा था कि पूरी कांग्रेस पांच लोग मिलकर चलाते हैं।

केजरीवाल को राष्ट्र से माफी मांगनी चाहिए
एक मसाज वीडियो से जुड़े नए आरोपों को लेकर भाजपा ने मंगलवार को मांग की कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को देश से माफी मांगनी चाहिए और जेल में बंद अपने मंत्री सत्येंद्र जैन को बर्खास्त करना चाहिए। भाजपा की तरफ से यह नया हमला तब हुआ जब सूत्रों ने दावा किया कि वीडियो फुटेज में जो व्यक्ति जैन की मालिश करता नजर आ रहा है वह फिजियोथेरेपिस्ट नहीं बल्कि एक कैदी था जो दुष्कर्म के एक मामले में तिहाड़ जेल में बंद है।

गुजरात विधानसभा चुनाव : जेपी नड्डा ने AAP पर कसा तंज
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा ने मंगलवार को कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) को गुजरात विधानसभा चुनावों में हार का सामना करना पड़ेगा क्योंकि यह ‘‘बैनर आधारित पार्टी'' है जबकि भाजपा ‘‘कैडर'' आधारित पार्टी है। उन्होंने भाजपा उम्मीदवार जेठा भारवाड के समर्थन में पंचमहल जिले के शेहरा कस्बे में प्रचार अभियान के दौरान दावा किया कि गुजरात चुनाव खत्म होने के बाद आप नेता गुजरात छोड़ देंगे। नड्डा ने कहा, ‘‘उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और गोवा में हाल फिलहाल में आप हार गई। उसके उम्मीदवार हिमाचल प्रदेश में सभी 67 सीटों पर जमानत जब्त कराएंगे

आज फिर होगा आफताब का पॉलीग्राफ टेस्ट
श्रद्धा वॉल्कर की मौत की गुत्थी सुलझाने के लिए दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को आरोपी आफताब का पॉलीग्राफ टेस्ट किया। इसके चलते पुलिस आफताब को FSL लेकर गई यहां आफताब करीब साढ़े तीन घंटे तक रहा। जानकारी के मुताबिक पहले आफताब का प्री-पॉलीग्राफ टेस्ट हुआ, इसके बाद शुरू हुआ पॉलीग्राफ टेस्ट का सिलसिला। इस दौरान आरोपी से तकरीबन 15 से 18 सवाल पूछे गए। दिल्ली पुलिस बुधवार को भी आफताब को FSL में पॉलीग्राफ टेस्ट के लिए लेकर जाएगी।

गुजरात में दूसरे चरण के लिए 833 प्रत्याशी मैदान में
गुजरात विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में पांच दिसंबर को 93 सीटों पर होने वाले चुनाव के लिए कई दिग्गजों समेत कुल 833 प्रत्याशी मैदान में रह गये हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी पी भारती ने मंगलवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि सोमवार को नाम वापसी की अंतिम तिथि के बाद अब कुल 833 प्रत्याशी मैदान में हैं। दूसरे चरण के लिए अधिसूचना 10 नवंबर को जारी होने के साथ ही नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गयी थी। दूसरे चरण के लिए 10 से 17 नवंबर तक नामांकन दाखिल किये गए।

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!