कांग्रेस ने वोट बैंक के चक्कर में देश की सुरक्षा पर ध्यान नहीं दिया: शाह

Edited By Anil dev,Updated: 16 Nov, 2018 04:54 PM

bhartiya janta party amit shah bundelkhand congress

भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने आज मध्य प्रदेश के बुंदेलखंड के सागर और टीकमगढ़ जिले में चुनाव प्रचार करते हुए कहा कि पार्टी ने देश की सुरक्षा सुनिश्चित की है। उन्होंने सागर जिले मेें आयोजित सभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस ने वोट बैंक...

सागर: भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने आज मध्य प्रदेश के बुंदेलखंड के सागर और टीकमगढ़ जिले में चुनाव प्रचार करते हुए कहा कि पार्टी ने देश की सुरक्षा सुनिश्चित की है। उन्होंने सागर जिले मेें आयोजित सभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस ने वोट बैंक के चक्कर में देश की सुरक्षा पर ध्यान नहीं दिया। भाजपा ने वोट बैंक की चिंता न करते हुए सर्जिकल स्ट्राइक के माध्यम से घुसपैठियों को खदेड़ा।
 PunjabKesari

शाह ने कांग्रेस पर अप्रत्यक्ष तौर पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में शासन करने का अधिकार लोगों के दिलों पर राज करने वालों को है, न कि राजा-महाराजा को। कांग्रेस में एक परिवार में जन्म लेने वाला ही अध्यक्ष बनता है, जबकि भाजपा में गरीब के घर पैदा होने वाला योग्यता के आधार पर आगे बढ़ सकता है। 

PunjabKesari

शाह ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश को बीमारू राज्य से निकाल कर विकसित राज्य बनाने का पुरुषार्थ किया है। टीकमगढ़ में अपने संबोधन में उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को प्रदेश को बीमारू बनाने का जिम्मेदार बताया। उन्होंने कहा कि जब से केंद्र मे नरेंद्र मोदी सरकार आई है, प्रदेश सशक्त राज्यों में आ गया है। इस दौरान उन्होंने टीकमगढ़ जिले की निवासी केंद्रीय मंत्री उमा भारती की भी प्रशंसा की। 

PunjabKesari
 

Related Story

Trending Topics

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!