तो इस तरह तैयार हुई थी भीष्म पितामह की बाणों की शैया, जानें दिलचस्प किस्सा(Video)

Edited By vasudha,Updated: 15 Apr, 2020 12:03 PM

bhishma pitamah s arrows were prepared in this way

कोरोना संकट के बीच ''रामायण'' और ''महाभारत'' जैसे शोज लोगों को कुछ सुकून दे रहे हैं। ये शो लोगों को बेहद पसंद आ रहे हैं और इनसे जुड़े किस्से भी इन दिनों चर्चा का केंद्र बने हुए हैं। ''महाभारत'' में तमाम ऐसे किरदार हैं जो आज भी लोगों के जहन में ताजा...

नेशनल डेस्क:  कोरोना संकट के बीच 'रामायण' और 'महाभारत' जैसे शोज लोगों को कुछ सुकून दे रहे हैं। ये शो लोगों को बेहद पसंद आ रहे हैं और इनसे जुड़े किस्से भी इन दिनों चर्चा का केंद्र बने हुए हैं। 'महाभारत' में तमाम ऐसे किरदार हैं जो आज भी लोगों के जहन में ताजा हैं। कृष्ण, अर्जुन, कर्ण के अलावा जिस किरदार ने लोगों का ध्यान अपनी ओर सबसे अधिक खींचा वो था भीष्म पितामह का रोल। महाभारत' में भीष्म पितामह का रोल अदा करने वाले मुकेश खन्ना ने अपनी शानदार एक्टिंग से दर्शकों का खूब दिल जीता।  लेकिन क्या आप जानते हैं कि भीष्म पितामह की बाणों की शैया किस तरह बनाई गई थी। 

 

दरअसल भीष्म पितामह महाभारत की कथा के एक ऐसे नायक हैं, जो आरंभ से अंत तक इसमें रहे। भीष्म पितामह ने जीवनभर अपनी प्रतिज्ञा का पालन किया और हस्तिनापुर को सुरक्षित हाथों में देखकर ही अपने प्राणों का त्याग किया। उन्हें देवव्रत व गंगापुत्र आदि नाम से भी जाना जाता है। वे छः महीने तक वाणों की शैय्या पर लेटे थे। इसी सीन को जब महाभारत' सीरियल में दिखाया गया तो लोग हैरान रह गए थे कि भीष्म के शरीर से तीर किस तरह आर-पार हो गए। अब इसे लेकर एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें बताया गया है कि बाणों की शैया तैयार करने के लिए कितनी मेहनत की गई थी। 

 

महाभारत को बदलेव राज चोपड़ा ने बनाया था उनके बेटे रवि चोपड़ा ने एक इंटरव्यू में इससे जुड़ा दिलचस्प किस्सा सुनाया था, जिसका वीडियो इन दिनों खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में रवि चोपड़ा बताते हैं कि महाभारत में भीष्म के तीर आर-पार हो गए और तीरों के चलते वह जमीन में गण गए थे। हमें दिखाना था कि वह उन्हीं तीरों की शैया पर इतने दिनों तक लेटे भी रहे थे।  रवि चोपड़ा ने बताया कि हम तीर तो आर-पार कर नहीं सकते थे तो हमने प्लेटें बनाई। आधी प्लेटों पर हमने तीरों का निचला हिस्सा लगा दिया और उनको (मुकेश खन्ना) उसके ऊपर लिटा दिया। उनके कपड़ों के नीचे दूसरी प्लेट डाल देते थे जिसमें तीर लगाने की जगह होती थी। भीष्म की बाणों का शैया बनाने में इतनी एहतियात बरती गई, जिससे एक्टर को घंटों चले इस शूट के दौरान भी कोई चोट नहीं आई। 
 

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!