बलात्कार के मामले में भोजपुरी फिल्म अभिनेता की 'पत्नी' भी गिरफ्तार

Edited By Punjab Kesari,Updated: 24 Sep, 2017 10:44 PM

bhojpuri film actor wife arrested in rape case

अभिनेता मनोज पांडे की 20 वर्षीय पत्नी को शनिवार के दिन मुंबई के उपगनरीय क्षेत्र कांडिवली में उनके निवास से गिरफ्तार किया गया

मुंबई: सह अभिनेत्री से कथित रूप से बलात्कार में गिरफ्तार भोजपुरी फिल्मों के अभिनेता मनोज पांडे की गिरफ्तारी के बाद अब उनकी पत्नी को भी पति की मदद करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। चर्कोप थाने के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अभिनेता की 20 वर्षीय पत्नी को शनिवार के दिन मुंबई के उपगनरीय क्षेत्र कांडिवली में उनके निवास से गिरफ्तार किया गया। दोनों ने पीड़िता को कथित रूप से 10.80 लाख रुपए का चूना भी लगाया था।

पुलिस अधिकारी के अनुसार, पीड़िता 15 सितंबर को पांडे के खिलाफ बलात्कार की शिकायत लेकर पुलिस के पास पहुंची थी, उसके बाद अभिनेता की पत्नी ने उसे कथित रूप से धमकी दी कि यदि वह उसके पति से दूर नहीं रही तो उसे उसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। पांडे को 21 सितंबर को ठाणे जिले के कल्याण से गिरफ्तार किया गया था। तब वह शूटिंग कर रहे थे।

पुलिस ने अनुसार पांडे (27 वर्ष) की लिव इन पार्टनर रह चुकी पीड़िता ने आरोप लगाया कि वर्ष 2015 में गर्भ ठहरने के दो महीने बाद अभिनेता ने उसे गर्भपात के लिए बाध्य किया था। पीड़िता की शिकायत के अनुसार, वह 2012 में एक पार्टी में पांडे से मिली थी और उन्होंने उसे एक फिल्म में भूमिका दिलाने का वादा किया। बाद में दोनों कांडिवली में किराए के एक मकान में आ गए।

मकान का किराया वही दे रही थी। दोनों आरोपियों के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की विभिन्न संबंधित धाराएं लगाई गई है। मामले की जांच चल रही है।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!