Edited By Rohini Oberoi,Updated: 27 May, 2026 01:07 PM

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के पॉश इलाके 'चार इमली' से एक बेहद दुखद और चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां रहने वाले वरिष्ठ पुलिस अधिकारी (IPS) संजीव कंचन की 17 वर्षीय बेटी का शव उनके शासकीय आवास में फंदे से लटका हुआ पाया गया। पुलिस ने शुरुआती जांच...
Bhopal IPS Minor Daughter : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के पॉश इलाके 'चार इमली' से एक बेहद दुखद और चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां रहने वाले वरिष्ठ पुलिस अधिकारी (IPS) संजीव कंचन की 17 वर्षीय बेटी का शव उनके शासकीय आवास में फंदे से लटका हुआ पाया गया। पुलिस ने शुरुआती जांच के आधार पर इसे खुदकुशी (आत्महत्या) का मामला माना है हालांकि घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए हर संभावित पहलू से गहन तफ्तीश की जा रही है।
सूत्रों के अनुसार संजीव कंचन वर्तमान में एआईजी नाकरटेक्स के पद पर पदस्थ हैं जबकि उनकी पत्नी रेणुका कंचन न्यायाधीश के पद पर कार्यरत हैं। घटना मंगलवार दोपहर की बताई गई है। पुलिस के अनुसार सूचना मिलने पर हबीबगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमाटर्म के लिए भेजा गया।
यह भी पढ़ें: Air Tickets Price Hike: 1 जून से Domestic Flights की उड़ानें होंगीं कम, महंगा हो जाएगा सफर
मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। मृतका 11वीं कक्षा की छात्रा थी। जानकारी के अनुसार जिस बेटी ने जान दी उसे आईपीएस संजीव ने 16 साल पहले गोद लिया था। हबीबगंज थाना प्रभारी संजीव चौकसे ने बताया कि पुलिस मृतका के मोबाइल फोन, कॉल डिटेल और संपकरं की जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें: ठाणे: मसाज सेंटर की आड़ में हसीनाओं के व्यापार का भंडाफोड़, पुलिस ने फर्जी ग्राहक भेजकर महिला दलाल को दबोचा
साइबर सेल की मदद से सोशल मीडिया अकाउंट्स और हालिया गतिविधियों को भी खंगाला जा रहा है। वही पुलिस मृतका के दोस्तों और सहपाठियों से भी पूछताछ करेगी ताकि हाल के दिनों में उसके व्यवहार में आए बदलाव अथवा किसी मानसिक तनाव के संबंध में जानकारी मिल सके।
जांच में पढ़ाई के दबाव सहित अन्य संभावित कारणों को भी ध्यान में रखा जा रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमाटर्म रिपोटर् और फॉरेंसिक जांच के बाद ही घटना के कारणों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल परिवार के सदस्यों से भी जानकारी जुटाई जा रही है।