Edited By Punjab Kesari,Updated: 01 Nov, 2017 02:48 PM
भारत व चीन के बीच चले डोकलाम विवाद के बाद पहली बार भूटान नरेश भारत पहुंचे। पत्नी व बेटे के साथ भारत आए शाही परिवार का स्वागत विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने किया। इस दौरान राजा जिग्मे खेसर और महारानी जेटसन से ज्यादा सुर्खियों में उनके बेटे जिग्मे...
नेशनल डेस्क: भारत व चीन के बीच चले डोकलाम विवाद के बाद पहली बार भूटान नरेश भारत पहुंचे। पत्नी व बेटे के साथ भारत आए शाही परिवार का स्वागत विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने किया। इस दौरान राजा जिग्मे खेसर और महारानी जेटसन से ज्यादा सुर्खियों में उनके बेटे जिग्मे नामग्येल वांगचुक रहे। इस दौरान सुषमा स्वराज ने नन्हे राजकुमार को प्यार करते हुए उन्हे एक गिफ्त दिया। भारत में आते ही यह नन्हा राजकुमार सोशल मीडिया पर छा गया। लोग उसे काफी पसंद कर रहे हैं।
शाही जोड़ा आज देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। विदेश मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया कि भारत और भूटान के बीच अद्भुत दोस्ती है, जो दोनों के बीच गहरी समझ और आपसी विश्वास से झलकती है। ज्ञात हो कि -भारत- चीन के बीच डोकलाम का विवाद खत्म होने के बाद भूटान नरेश का भारत दौरा हो रहा है। चीन-भारत के बीच जारी डोकलाम को लेकर बहस में कई बार भूटान ने भारत का समर्थन किया था।