महाराष्ट्र कांग्रेस की बड़ी कार्रवाई, इस नेता को छह साल के लिए पार्टी से निकाला

Edited By rajesh kumar,Updated: 24 May, 2023 05:16 PM

big action of maharashtra congress this leader expelled party six years

कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई ने पूर्व विधायक आशीष देशमुख को पार्टी नेतृत्व के खिलाफ उनके सार्वजनिक बयानों को लेकर छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण राज्य कांग्रेस अनुशासन...

नेशनल डेस्क: कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई ने पूर्व विधायक आशीष देशमुख को पार्टी नेतृत्व के खिलाफ उनके सार्वजनिक बयानों को लेकर छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण राज्य कांग्रेस अनुशासन समिति के अध्यक्ष हैं। चव्हाण ने 22 मई को एक पत्र के माध्यम से देशमुख के निष्कासन का आदेश जारी किया था। पत्र में कहा गया है कि समिति ने कारण बताओ नोटिस पर देशमुख द्वारा नौ अप्रैल को दिये गये जवाब पर चर्चा की।

पत्र में कहा गया है, ‘‘हमने पार्टी के खिलाफ आपके सार्वजनिक बयानों के बारे में जवाब असंतोषजनक पाया। आपको तत्काल प्रभाव से पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से छह वर्ष के लिए निष्कासित किया जाता है।'' देशमुख ने कहा था कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी को अपनी ‘‘मोदी उपनाम'' टिप्पणी को लेकर अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) समुदाय से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने राज्य कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले पर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ सांठगांठ का भी आरोप लगाया था।

देशमुख नागपुर के काटोल से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व विधायक हैं, जो बाद में कांग्रेस में शामिल हो गये थे। वह 2019 के विधानसभा चुनावों में नागपुर दक्षिण पश्चिम सीट से भाजपा नेता और अब उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के खिलाफ कांग्रेस के उम्मीदवार थे। वह प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष रणजीत देशमुख के बेटे हैं। पिछले महीने आशीष देशमुख ने उन्हें जारी किये गये कारण बताओ नोटिस को ‘‘दुर्भाग्यपूर्ण'' करार दिया था और दावा किया था कि यह एक ‘‘बड़ी साजिश'' का हिस्सा है क्योंकि वह पार्टी नेताओं की कार्यशैली पर सवाल उठा रहे थे।

Related Story

IPL
Gujarat Titans

Chennai Super Kings

Match will be start at 23 May,2023 07:30 PM

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!