दिल्ली के इस व्यस्त फ्लाईओवर में आई बड़ी दरार, हो सकता है बड़ा हादसा

Edited By Punjab Kesari,Updated: 28 Dec, 2017 05:52 PM

big crack in delhi s busy flyover

जधानी दिल्ली के लाजपत नगर और आश्रम के बीच  6-8 इंच की एक दरार पड़ गई है। दरार को भरने का काम 2 जनवरी से शुरू किया जाएगा। वाहनों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने ध्यान रखने की हिदायत दी है। अधिकारियों ने कहा कि ये कोई...

नेशनल डेस्क: राजधानी दिल्ली के लाजपत नगर और आश्रम के बीच  6-8 इंच की एक दरार पड़ गई है। दरार को भरने का काम 2 जनवरी से शुरू किया जाएगा। वाहनों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने ध्यान रखने की हिदायत दी है।

अधिकारियों ने कहा कि ये कोई चिंता की बात नहीं है, दो गार्डरों के बीच थोड़ी जगह रखना जरूरी होता है, क्योंकि गर्मियों के दौरान ये सिकुड़ जाते हैं, जबकि सर्दियों में फैल जाते हैं। इसी वजह से ये स्थिति बनती है। अधिकारियों का कहना है कि इसकी जांच की जाएगी।

फ्लाईओवर सुधार कार्य के लिए यातायात पुलिस से इस कार्य की मंजूरी दी गई है। पीडब्ल्यूडी अधिकारियों ने बताया कि सबसे पहले मूलचंद की तरफ से आश्रम की तरफ जाने वाले कॉरिडोर को ठीक करने का काम किया जाएगा। इस कॉरिडोर को ठीक करने में करीब 15 दिन का समय लगेगा। इसके बाद कॉरिडोर के दूसरे हिस्से पर कार्य किया जाएगा।

यहां से गुजर रहे लोगों का कहना है कि इसको ठीक ना किया गया तो इस बात की आशंका है कि ये बड़े हादसे की वजह बन सकता है। 

 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!